{"_id":"69ced8386a7b5567d0039028","slug":"non-teaching-staff-continue-protest-at-murthal-university-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151796-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षक कर्मचारियों का धरना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मुरथल विश्वविद्यालय में गैर-शिक्षक कर्मचारियों का धरना जारी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय मुरथल में गैर-शिक्षक कर्मचारियों का मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। कर्मचारियों ने धरने पर बैठे साथियों के समर्थन में विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की।
धरने पर बैठे कर्मचारी की तबीयत बिगड़ गई थी। यूनियन ने आरोप लगाया कि सूचना देने के बावजूद प्रशासन की ओर से ठोस कदम नहीं उठाया गया। यूनियन के प्रधान सुरेश कुमार ने कहा कि कर्मचारियों पर अनशन समाप्त करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है और लंबे समय से कार्यरत अनुबंध कर्मचारियों को समय पर वेतन व सेवा विस्तार नहीं मिल रहा। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि न्यायालय से राहत मिलने के बाद भी कर्मचारियों को लाभ नहीं दिए जा रहे। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा। संवाद
Trending Videos