{"_id":"69ced830358c30dbd80fb036","slug":"passengers-get-the-gift-of-summer-special-train-journey-from-up-to-haryana-will-be-smooth-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151778-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन की सौगात, यूपी से हरियाणा तक सुगम होगा सफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: यात्रियों को मिली समर स्पेशल ट्रेन की सौगात, यूपी से हरियाणा तक सुगम होगा सफर
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 03 Apr 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। रेलवे की ओर से सोनीपत के यात्रियों को समर स्पेशल ट्रेन की सौगात दी है। इस ट्रेन के माध्यम से उत्तर प्रदेश से हरियाणा तक सफर सुगम हो जाएगा। रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए यात्रियों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए समर स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू कर दिया है।
यह ट्रेन 2 अप्रैल से लेकर 17 जुलाई तक मऊ जंक्शन से सोनीपत के रास्ते अंबाला कैंट तक चलेगी। ट्रेन का संचालन हर वीरवार व शुक्रवार को अप व डाउन रूट पर होगा। मऊ जंक्शन से सोनीपत के रास्ते अंबाला कैंट तक समर स्पेशल ट्रेन का परिचालन शुरू होने से जीटी रोड से लगते जिले अंबाला, पानीपत व सोनीपत में रह रहे लोगों को इसका फायदा होगा।
लोग गर्मियों के मौसम में अक्सर छुट्टियां मनाने के लिए बाहर जाने का प्लान बनाते हैं लेकिन कई बार लोगों को कंफर्म टिकट नहीं मिल पाती है। अब यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे की तरफ से दिल्ली-अंबाला रूट पर भी साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (05301/02) का परिचालन शुरू किया गया है।
मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट तक 2 अप्रैल से 16 जुलाई तक अप-डाउन रूट पर यह साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन चलेगी। इससे पहले यही ट्रेन मऊ जंक्शन से अंबाला कैंट के बीच 5 से 27 मार्च तक होली स्पेशल के रूप में चली थी। ट्रेन संख्या 05301 प्रत्येक वीरवार को मऊ जंक्शन से सुबह 4 बजे अपनी यात्रा शुरू कर सोनीपत के रास्ते रात 12:30 बजे अंबाला कैंट पहुंचेगी। सोनीपत स्टेशन पर ट्रेन का रात 9:12 बजे ठहराव होगा।
वापसी में 3 अप्रैल से 17 जुलाई तक ट्रेन संख्या 05302 प्रत्येक शुक्रवार को अंबाला कैंट से रात 1:40 बजे अपनी यात्रा शुरू करेगी। सोनीपत के रास्ते रात 11:00 बजे मऊ जंक्शन पर अपनी यात्रा समाप्त करेगी। सोनीपत स्टेशन पर इस ट्रेन का तड़के 3:40 बजे ठहराव रहेगा।
वर्जन
रेलवे ने ट्रेनों में बढ़ती भीड़ को देखते हुए साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन तय समय अवधि के लिए अप्रैल से जुलाई के बीच चलाई जाएंगी। इससे ट्रेन से जाने वाले यात्रियों को कंफर्म टिकट मिलने में आसानी हो और लंबी दूरी का सफर आसान हो सके।-हिमांशु शेखर उपाध्याय, मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, उत्तर रेलवे
Trending Videos