सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Srishti and Maanvi won the gold medal in the rhythmic duet event

Sonipat News: सृष्टि और मानवी ने जीता लयबद्ध युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Srishti and Maanvi won the gold medal in the rhythmic duet event
पदक विजेता ​खिलाड़ी सृ​ष्टि और मानवी।
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


सोनीपत। सोनीपत की खिलाड़ी सृष्टि और मानवी व्यास ने खेलो इंडिया अस्मिता महिला लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता में लयबद्ध युगल स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है। यह प्रतियोगिता 28 से 31 मार्च तक अनंतम आश्रम में आयोजित की गई थी। इसमें देशभर की महिला खिलाड़ियों ने भाग लिया था।
लयबद्ध युगल स्पर्धा में खिलाड़ियों को अपने कदमों, आसनों और भाव-भंगिमाओं को एक-दूसरे के साथ पूरी तरह से समन्वित करना होता है। सृष्टि और मानवी ने अपने बेहतरीन तालमेल, सटीक प्रस्तुति और आकर्षक भाव-प्रदर्शन से निर्णायकों को प्रभावित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में देश के 27 राज्यों से 350 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। इन दोनों खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया। यह उपलब्धि न केवल दोनों खिलाड़ियों के लिए गर्व का विषय है बल्कि पूरे हरियाणा के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed