सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INLD's farmer grievance redressal center started, voice raised against biometric

Sonipat News: इनेलो का किसान कष्ट निवारण केंद्र शुरू, बायोमीट्रिक के खिलाफ उठाई आवाज

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 01 Apr 2026 05:23 PM IST
विज्ञापन
INLD's farmer grievance redressal center started, voice raised against biometric
फोटो : सोनीपत अनाज मंडी के गेट पर इनेलो की ओर से शुरू किए गगए किसान कष्ट निवारण केंद्र पर मौजूद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत/खरखौदा। रोहतक रोड स्थित अनाज मंडी में एक अप्रैल को इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की ओर से किसान कष्ट निवारण केंद्र की शुरुआत की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने अनाज मंडी के गेट पर सरकार की ओर से लागू किए जा रहे नए नियमों का विरोध किया। उन्होंने बायोमीट्रिक का विरोध किया।
इनेलो जिला अध्यक्ष कुणाल गहलावत ने ट्रैक्टर से जुड़े नियमों पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि यदि कोई किसान ट्रैक्टर से अनाज लेकर आता है तो उसके ट्रैक्टर पर पंजीकरण प्लेट होना अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार के अनुसार अब केवल उसी किसान को मंडी में आकर अनाज बेचने की अनुमति होगी जिनके नाम पर जमीन दर्ज है। यदि जमीन किसी अन्य व्यक्ति के नाम है तो वह किसान अनाज नहीं बेच पाएगा।
खरखौदा हलका अध्यक्ष बलवान नंबरदार ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में कई किसान आज भी झोटा-बुग्गी जैसे पारंपरिक साधनों का उपयोग करते हैं। ऐसे में क्या उनके अनाज की खरीद नहीं होगी? यह सवाल भी उन्होंने उठाया।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सरकार ने इन मांगों पर कोई कार्रवाई नहीं की तो इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला खुद ट्रैक्टर लेकर मंडी पहुंचेंगे और आंदोलन को तेज किया जाएगा। उनका कहना है कि किसान की फसल पर भी एक तय सीमा निर्धारित की गई है जोकि गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed