सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Non-teaching staff staged a sit-in protest

Sonipat News: गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने धरना देकर किया प्रदर्शन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 06:52 PM IST
विज्ञापन
Non-teaching staff staged a sit-in protest
मुरथल ​स्थित  विश्वविद्यालय में धरना देते गैर शैक्षणिक कर्मचारी। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। मांंगों को लेकर दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल में गैर शैक्षणिक कर्मचारियों ने बुधवार को दो घंटे तक धरना देकर प्रदर्शन किया। उन्होंने लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की। दूसरी ओर अनुबंध कर्मचारी गौरव कुमार और सचिन आंतिल ने वेतन न मिलने के विरोध में आमरण अनशन शुरू कर दिया है जिसे यूनियन का समर्थन मिला है।
धरने की अध्यक्षता कर रहे प्रधान सुरेश कुमार ने बताया कि कर्मचारियों ने 30 जनवरी 2026 से अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया था। 24 फरवरी को प्रशासन के लिखित आश्वासन पर एक महीने के लिए स्थगित कर दिया गया था। बावजूद इसके अब तक किसी भी मांग पर अमल नहीं हुआ है जिसकी वजह से दोबारा आंदोलन शुरू करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कर्मचारियों की मुख्य मांगों में नियमित भर्ती, सेवा नियमों को सरकार से मंजूरी, नए पदों का सृजन, आवासों की मरम्मत व पात्र कर्मचारियों को आवंटन, एसीपी लागू करना, वेतन वृद्धि और डे-केयर सेंटर को दोबारा शुरू करना शामिल है।
प्रधान ने कहा कि 6 अप्रैल को दीक्षांत समारोह के चलते फिलहाल सांकेतिक धरना दिया गया है। यदि इसके बाद भी मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed