सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal colony demolished in front of NIFTEM Road

Sonipat News: निफ्टम रोड के सामने अवैध काॅलोनी ढहाई

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jun 2026 08:52 PM IST
विज्ञापन
Illegal colony demolished in front of NIFTEM Road
फोटाे: सोनीपत के कुंडली में अवैध कॉलोनी में डीपीसी को ढहाता बुलडोजर। स्रोत: प्रशासन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। कुंडली के पास निफ्टम रोड के सामने दो एकड़ में अवैध रूप से बसाई जा रही काॅलोनी पर मंगलवार को बुलडोजर चलाया गया। यह कार्रवाई नगर योजनाकार विभाग की टीम ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट एचएसआईआईडीसी के वरिष्ठ प्रबंधक रोबिन भाटला की देखरेख में की।
इस दौरान डीपीसी व निर्माणाधीन मकान को बुलडोजर से गिराया गया। साथ ही मैक्स हाईट, ग्रुप हाउसिंग काॅलोनी, सेक्टर-62 में स्टिल्ट पार्किंग में बने अवैध मीटिंग हॉल व ग्रीन एरिया में बने टिन शेड को भी सील किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह ने बताया कि यह कार्रवाई शहरी क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। उन्होंने आमजन का आह्वान किया कि वह भूमाफियाओं के बहकावे में आकर अवैध काॅलोनियों में प्लाॅट/दुकानें न खरीदें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed