सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   India's landscape has changed in 12 years: Dr. Arvind

12 वर्षों में बदला भारत का परिदृश्य : डॉ. अरविंद

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Jun 2026 06:54 PM IST
विज्ञापन
India's landscape has changed in 12 years: Dr. Arvind
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में आयोजित विशेष जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान बच्चों की ओर से बनाई गई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

सोनीपत। लघु सचिवालय स्थित सरल केंद्र में मंगलवार को केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को प्रदर्शित करती प्रदर्शनी लगाई गई। इस दौरान बच्चों ने विकसित भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों पर रंगों के माध्यम से अपनी कल्पनाओं को साकार किया।
प्रदर्शनी का शुभारंभ करते हुए सहकारिता, कारागार, निर्वाचन एवं पर्यटन मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने सेवा, सुशासन और जरूरतमंदों के कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। अब भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेज से आगे बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने स्टॉलों और प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए नागरिकों से सरकारी योजनाओं की जानकारी लेकर उनका लाभ उठाने का आह्वान किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण भी किया।
विज्ञापन


अंत्योदय से आत्मनिर्भर भारत तक की यात्रा

डॉ. शर्मा ने कहा कि सरकार ने अंत्योदय के संकल्प को धरातल पर उतारते हुए गरीब, किसान, महिला, युवा, श्रमिक और वंचित वर्ग तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने का कार्य किया है। एक्सप्रेस-वे, रेलवे नेटवर्क, एयरपोर्ट और डिजिटल कनेक्टिविटी के विस्तार ने भारत की प्रगति को नई गति प्रदान की है। देश अब विकसित भारत-2047 की तरफ बढ़ रहा है।
नई पीढ़ी को जानना होगा विकास का सफर

विधायक निखिल मदान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने आर्थिक, सामाजिक और आधारभूत विकास के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। वहीं, मेयर राजीव जैन ने कहा कि नई पीढ़ी को यह समझना आवश्यक है कि पिछले 12 वर्षों में देश की दिशा और दशा में किस प्रकार व्यापक परिवर्तन आया है।

बच्चों की चित्रकला में दिखा विकसित भारत का विजन

कार्यक्रम के दौरान आयोजित पेंटिंग प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत, स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और जनकल्याणकारी योजनाओं पर आकर्षक चित्र बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का परिचय दिया। डॉ. शर्मा ने प्रतिभागी विद्यार्थियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम में जिला परिषद चेयरपर्सन मोनिका दहिया, उपायुक्त नेहा सिंह, अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, एसडीएम सुभाष चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed