सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indoor tennis court ready at Madan Lal Dhingra Stadium

Sonipat News: मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में इनडोर टेनिस कोर्ट बनकर तैयार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 26 Mar 2026 08:03 PM IST
विज्ञापन
Indoor tennis court ready at Madan Lal Dhingra Stadium
मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में बने इनडोर टेनिस कोर्ट में अभ्यास करते खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
फोटो - 22, 23
Trending Videos


संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। शहर के मदन लाल धींगड़ा स्टेडियम में टेनिस का इनडोर कोर्ट बनकर तैयार हो गया है। अब तक गोहाना में टेनिस खेलने के लिए कोई अलग मैदान नहीं था। अब यह कोर्ट खिलाड़ियों के लिए बड़ी सुविधा बनकर सामने आया है।
स्टेडियम पहले से ही खिलाड़ियों की पहली पसंद रहा है। यहां हर रोज सैकड़ों खिलाड़ी अलग-अलग खेलों का अभ्यास करने आते हैं। अब टेनिस कोर्ट बनने से टेनिस के खिलाड़ियों को भी अभ्यास के लिए बेहतर जगह मिल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि यह टेनिस कोर्ट इनडोर बनाया गया है, जिसमें खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। इससे मौसम की परेशानी के बिना खिलाड़ी अभ्यास कर सकेंगे।
फिलहाल कोर्ट बनकर पूरी तरह तैयार हो चुका है और जल्द ही इसका उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन से पहले ही स्कूल और कॉलेज के खिलाड़ी यहां आकर टेनिस का अभ्यास करना शुरू कर चुके हैं।
खिलाड़ियों का कहना है कि अब तक टेनिस खेलने के लिए उन्हें बाहर जाना पड़ता था, लेकिन अब शहर में ही बेहतर सुविधा मिलने से खेल को बढ़ावा मिलेगा और नए खिलाड़ी भी आगे बढ़ सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed