{"_id":"69ca7de91e190c38e80246ed","slug":"demonstration-was-done-by-setting-up-a-shop-in-the-middle-of-the-bad-road-sonipat-news-c-197-1-snp1015-151660-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बदहाल रोड के बीच दुकान लगाकर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बदहाल रोड के बीच दुकान लगाकर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
रोड के बीच दुकान लगाकर विरोध प्रदर्शन करते दुकानदार। संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
सोनीपत। महलाना रोड की जर्जर हालत को लेकर सोमवार को दुकानदारों ने विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस पार्टी के जिला उप प्रधान एवं जिला पार्षद संजय बड़वासनी के नेतृत्व में दुकानदारों ने सड़क के बीच दुकान लगाकर प्रशासन के खिलाफ रोष जताया। जल्द रोड निर्माण की मांग उठाई।
बड़वासनी ने बताया कि आठ महीने से महलाना रोड टूटा हुआ है लेकिन अब तक इसकी मरम्मत नहीं करवाई गई। सड़क की खराब स्थिति के कारण दुकानदारों का कामकाज प्रभावित हो चुका है। धूल-मिट्टी दुकानों में पहुंच रही है। इससे ग्राहकों नहीं आ रहे हैं। व्यापार ठप होने की कगार पर है।
उन्होंने कहा कि इस समस्या को लेकर कई बार प्रशासन से शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। लोगों को मजबूर होकर दूसरे रास्तों से आवागमन करना पड़ रहा है। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि पांच दिन के भीतर रोड का निर्माण नहीं शुरू हुआ तो तिरंगा चौक पर दुकानदारों के साथ मिलकर जाम लगाया जाएगा।
इस दौरान जगविंदर, कुलदीप, राजेश, सुरेश, महेश, कर्मवीर, जोगिंदर, रोहतास, महावीर, सुमित, रमेश, कुलदीप गौतम सहित अन्य दुकानदार मौजूद रहे।
Trending Videos