{"_id":"69cc1f15a1009d2b97037585","slug":"travelling-on-kmp-becomes-costlier-from-today-with-an-additional-5-to-31-paise-per-km-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151713-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: केएमपी पर आज से सफर हुआ महंगा, प्रति किमी 5 से 31 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: केएमपी पर आज से सफर हुआ महंगा, प्रति किमी 5 से 31 पैसे अतिरिक्त चुकाने होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 01 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। प्रदेश के विभिन्न जिलों को जोड़ने वाले कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) एक्सप्रेस वे पर 1 अप्रैल से सफर महंगा हो गया है। मंगलवार आधी रात से टोल की बढ़ी हुई दरें लागू होने से सफर करने वाले लोगों की जेब ढीली होगी।
हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) ने टोल की दरें बढ़ा दी हैं। 83 किलोमीटर लंबे केएमपी एक्सप्रेस वे पर दूरी के हिसाब से टोल वसूली होती है। कार, जीप व वैन पर 5 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी की गई है।
केएमपी एक्सप्रेस वे पर वाहन चालकों को प्रति किलोमीटर 5 से 31 पैसे तक अतिरिक्त कर चुकाने पड़ेंगे। एक्सप्रेस वे पर 11 टोल प्लाजा हैं। एक्सप्रेस वे पर रोजाना 70 हजार से ज्यादा वाहन गुजरते हैं। एक्सप्रेस वे के टोल प्लाजा का संचालन एचएसआईआईडीसी करता है। नए वित्तीय वर्ष के आगाज के साथ ही टोल दरें बढ़ जाएंगी।
1 अप्रैल से लागू होने वाली दरें (रुपये, प्रति किमी)
वाहन श्रेणी पुराने रेट नए रेट
कार, जीप, वैन या हल्के वाहन 1.84 रुपये 1.89 रुपये
लाइट कमर्शियल वाहन/मिनी बस 2.97 रुपये 3.05 रुपये
बस/ट्रक 2 एक्सल 6.23 रुपये 6.39 रुपये
3 एक्सल कॉमर्शियल 6.80 रुपये 6.97 रुपये
4 से 6 एक्सल 9.77 रुपये 10.02 रुपये
7 से अधिक एक्सल 11.89 रुपये 12.20 रुपये
चार जिलों को जोड़ने वाले केएमपी एक्सप्रेस वे पर टोल की दरों में इजाफा किया गया है। 1 अप्रैल से वाहन चालकों से बढ़ाई गई टोल की दरें वसूली जाएंगी। -सुरेंद्र सिंह, एजीएम, एचएसआईआईडीसी
Trending Videos