सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Following Vedic culture is essential for a civilized society: Jai Singh

सभ्य समाज के लिए वैदिक संस्कृति का अनुसरण जरूरी : जयसिंह

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 30 Mar 2026 07:03 PM IST
विज्ञापन
Following Vedic culture is essential for a civilized society: Jai Singh
आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के पुरस्कृत बच्चे। स्रोत : आर्य समाज
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos


सोनीपत। काठ मंडी स्थित आर्य समाज की ओर से संचालित आर्य वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि वेद प्रचार मंडल के पूर्व प्रधान जयसिंह दहिया रहे।
उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे प्राचीन संस्कृति हमारी वैदिक संस्कृति है। सारी दुनिया ने वैदिक संस्कृति के सामने शीश झुकाया है। अपना अच्छा जीवन बिताने और सभ्य समाज की संरचना के लिए वैदिक संस्कृति का अनुसरण करना आवश्यक है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जयसिंह ने कहा कि वैदिक संस्कृति को शिक्षा का अंग बनाना आज जरूरी हो गया है क्योंकि पश्चिमी सभ्यता एवं संस्कृति के चलते हमारे देश व समाज में कुरीतियां फिर से सिर उठाने लगी हैं। इससे युवा पथभ्रष्ट हो रहे हैं। नौजवानों का रास्ते से भटक जाना हम सभी के लिए चिंता का विषय है।
इसके लिए बच्चों को वेद और सनातन संस्कृति पर आधारित शिक्षा देनी चाहिए ताकि वे अपने कर्तव्य को सही तरीके से समझ सकें। उन्होंने कहा कि अध्यापक का सम्मान करने वाला बालक सदा सफलता की ओर बढ़ता है। इस दौरान उन्होंने स्कूल के मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार व मेडल देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रधानाचार्य नरेंद्र सिंह, सतेंद्र सरोहा, दिलावर सिंह, जसबीर सरोहा, चांदकौर, बबीता, मंजू, रजवंत कौर, नीलम, सोनिया, सीमा, संगीता, प्रीति आदि मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed