सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   It is necessary for pregnant women to get RCH ID.

Sonipat News: गर्भवती के लिए आरसीएच आईडी बनवाना जरूरी

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 20 Mar 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
It is necessary for pregnant women to get RCH ID.
नागरिक अस्पताल गोहाना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ छवि। स्रोत : संवाद
विज्ञापन
गोहाना। हर गर्भवती के लिए आरसीएच आईडी बनवाना जरूरी है। यह 12 अंकों की एक पहचान संख्या होती है। इसमें महिला और बच्चे के स्वास्थ्य से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज रहती है। यह व्यवस्था मातृ और शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से लागू की गई है।
Trending Videos

नागरिक अस्पताल गोहाना की स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. छवि ने बताया कि आरसीएच आईडी का पूरा नाम प्रजनन एवं बाल स्वास्थ्य है। यह आईडी सरकारी पोर्टल पर बनाई जाती है। इसमें गर्भवती महिला और बच्चे के टीकाकरण, जांच और इलाज की पूरी निगरानी की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गर्भ पंजीकरण होने के बाद संबंधित एएनएम की तरफ से आरसीएच 2.0 पोर्टल पर यह आईडी बनाई जाती है। यह पूरी तरह से निशुल्क होती है। यह किसी भी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र या आयुष केंद्र पर बनवाई जा सकती है।
इस आईडी का उपयोग अल्ट्रासाउंड, प्रसव और टीकाकरण के रिकॉर्ड रखने में किया जाता है। इसे आभा आईडी से भी जोड़ा जाता है। डॉ. छवि ने कहा कि सभी गर्भवती महिलाओं को शुरुआत में ही आरसीएच आईडी बनवा लेनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed