फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   MLA Pawan conducted a cleanliness drive in Kharkhoda.

Sonipat News: विधायक पवन ने खरखौदा में चलाया स्वच्छता अभियान

Sat, 18 Jul 2026 07:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Jul 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
MLA Pawan conducted a cleanliness drive in Kharkhoda.
फोटो: साेनीपत के खरखौदा ​स्थित वार्ड 16 की चौपाल में सफाई कर झाड़ियां उठाकर डालते विधायक पवन खरख
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खरखौदा। भाजपा के स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत अभियान के तहत विधायक पवन खरखौदा ने शनिवार को झाड़ू उठाकर वार्ड 16 की आरक्षित चौपाल की सफाई की। कार्यकर्ताओं व सफाई कर्मियों के साथ उन्होंने चौपाल में उगी झाड़ियों को काटकर स्वच्छता का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं बल्कि प्रत्येक नागरिक का नैतिक दायित्व भी है। यदि सभी लोग अपने घर, गली और आसपास के क्षेत्र को साफ रखने का संकल्प लें तो क्षेत्र स्वच्छ एवं सुंदर बन सकते हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे नियमित रूप से अपने आसपास सफाई रखें, कूड़ा निर्धारित स्थान पर ही डालें।
विज्ञापन

प्लास्टिक और अन्य गंदगी फैलाने से बचें। उन्होंने कहा कि स्वच्छ वातावरण से बीमारियों पर भी काफी हद तक नियंत्रण पाया जा सकता है और लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि स्वच्छता को केवल एक दिन का अभियान न मानकर इसे दैनिक जीवन का हिस्सा बनाना होगा। तभी प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार किया जा सकेगा और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed