फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Officials and employees at the sugar mill performed voluntary labor.

Sonipat News: शुगर मिल में अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया श्रमदान

Sat, 18 Jul 2026 08:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 18 Jul 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
Officials and employees at the sugar mill performed voluntary labor.
फोटो - शुगर मिल में सफाई करते हुए कर्मचारी। स्रोत - प्रवक्ता
गोहाना। आहुलाना गांव में स्थित चौधरी देवीलाल सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में शनिवार को श्रम दिवस के अवसर पर श्रमदान एवं भंडारे का आयोजन किया गया। अधिकारियों और कर्मचारियों ने मिल परिसर में सफाई की। शुगर मिल प्रबंध निदेशक अंकिता वर्मा ने कहा कि श्रम का सम्मान, स्वच्छता, अनुशासन एवं सामूहिक सहभागिता किसी भी संस्थान की प्रगति का आधार है। उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छ एवं सुरक्षित कार्यस्थल बनाए रखने का आह्वान किया। श्रमदान कार्यक्रम के उपरांत शुगर मिल के मंदिर में भंडारा लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य लेखा अधिकारी जितेंद्र शर्मा, श्रम कल्याण अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, चीनी विक्रय अधिकारी धनीराम शर्मा, क्रय अधिकारी संदीप नरवाल, उप मुख्य अभियंता अनिल चौहान, उप मुख्य रसायनविद विभाष गुप्ता, मुख्य रसायनविद देवेंद्र आदि उपस्थित थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed