{"_id":"6a27ffc45b129787d708cd35","slug":"multipurpose-health-workers-to-protest-outside-aarti-raos-residence-on-july-5-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155199-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी पांच जुलाई को आरती राव के आवास के बाहर करेंगे प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मी पांच जुलाई को आरती राव के आवास के बाहर करेंगे प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी 5 जुलाई को रेवाड़ी में स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह के आवास के बाहर प्रदर्शन करेंगे। इसको लेकर मंगलवार को बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी एसोसिएशन की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिला संयोजक टेकराम दहिया और मंच संचालन जिला सचिव राजकुमार नैय्यर ने किया।
टेकराम ने बताया कि राज्य कार्यकारिणी की ओर से बार-बार प्रयास करने के बावजूद सरकार बहुद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों को अनदेखा कर रही है। इनमें पुरानी पेंशन बहाल करना, वेतन विसंगति दूर कर प्रमोशनल पे स्केल जारी करना शामिल है।
इसके अलावा राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत नियुक्त बहुद्देशीय वर्ग की महिला कर्मचारियों को पक्का करना, समान काम समान वेतन लागू करते सेवा नियमों के अनुसार नियमित कर्मचारी की तर्ज पर वेतनमान 4,200 ग्रेड पे लागू करना, वर्दी भत्ता, नियत यात्रा भत्ता एवं एमसीटीएस भत्ता लागू करना शामिल है।