{"_id":"69dd1363d485fa2b2f03cba4","slug":"new-sdm-ankit-kumar-assumes-charge-sonipat-news-c-197-1-snp1014-152408-2026-04-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नए एसडीएम अंकित कुमार ने संभाला कार्यभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नए एसडीएम अंकित कुमार ने संभाला कार्यभार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Apr 2026 04:30 AM IST
विज्ञापन
गोहाना के नए एसडीएम अंकित कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
फोटो- 41
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना। 2023 बैच के एचसीएस अधिकारी अंकित कुमार ने गोहाना उपमंडल के एसडीएम का पदभार संभाल लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने साफ कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता सरकारी योजनाओं का लाभ हर पात्र व्यक्ति तक समय पर पहुंचाना और आम लोगों की समस्याओं का जल्दी समाधान करना रहेगा।
एसडीएम अंकित कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी से काम करें। सिर्फ योजनाएं बनाना ही काफी नहीं है बल्कि उन्हें सही तरीके से लागू करना भी उतना ही जरूरी है। आम लोगों को किसी भी समस्या के समााधन में देरी नहीं होनी चाहिए।
उन्होंने कहा कि प्रशासन की असली सफलता तब मानी जाएगी जब अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का फायदा पहुंचेगा। इसलिए सभी अधिकारी जनसेवा की भावना से काम करें और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतें। अंकित कुमार इससे पहले रोहतक में नगराधीश के पद पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
Trending Videos