सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Nutrition kits distributed to patients, street plays created awareness about TB prevention

Sonipat News: मरीजों को वितरित की पोषण किट, नुक्कड़ नाटक से टीबी बचाव के बारे में किया जागरूक

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Mar 2026 12:24 AM IST
विज्ञापन
Nutrition kits distributed to patients, street plays created awareness about TB prevention
फोटो : सोनीपत के नागरिक अस्पताल में नुक्कड़ नाटक के जरिए टीबी से बचाव की जानकारी देते कलाकार। स
विज्ञापन
सोनीपत। जिला नागरिक अस्पताल समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों में विश्व क्षय रोग दिवस मनाया गया। अस्पताल में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत वीएसपी चेरिटेबल ट्रस्ट ने उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव की देखरेख में 50 मरीजों में पोषण आहार किट की वितरित की।
Trending Videos

नुक्कड़ नाटक के जरिए मरीजों व उनके तीमारदारों को टीबी से बचाव व दंत स्वास्थ्य के बारे में जागरूक किया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बढ़खालसा के गांव झुंडपुर में ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर राजेश कुमार ने ग्रामीणों को टीबी बचाव की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला अस्पताल में आयोजित नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को मौखिक स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूक करना था। इसमें गर्भवती, शिशुओं व व्यस्कों के लिए दांतों की देखभाल और स्वच्छता के महत्व को बताया गया।
उन्हें बताया गया कि अज्ञानता और भय के कारण बड़ी संख्या में लोग टीबी से पीड़ित हैं। दो-तीन हफ्ते से खांसी आना, बुखार, वजन कम होना, रात में पसीना आना आदि टीबी के लक्षण हैं। ऐसे लक्षण दिखते ही तुरंत जांच कराएं और नजदीकी सरकारी अस्पताल में मुफ्त इलाज कराएं।
गांव झुंडपुर में ब्लॉक हेल्थ एजुकेटर राजेश कुमार ने लोगों को बताया की टी बी के लक्षण जैसे बुखार ,दो सप्ताह से ज्यादा खांसी, भूख कम लगना वजन कम होना, कच्चा दूध नहीं पीना आदि जानकारी दी। साथ ही टी बी से बचाव के उपाय भी बताए।
मरीजों को समय पर दवाई खाने,साफ सफाई का ध्यान रखने के साथ-साथ प्रोटीन युक्त अच्छा भोजन खाने के लिए प्रोत्साहित करने हेतु उन्हें दाल के पैकेट भी दिए गए।
उप सिविल सर्जन डॉ. तरुण यादव ने बताया कि टीबी के मरीजों को मुंह पर कपड़ा रखना, छोटे बच्चों व परिवार के अन्य सदस्यों को मरीज से थोड़ा सा दूरी बनाकर रखना, लक्षण नजर आते ही जल्दी जांच करवाए।
इस मौके पर उप सिविल सर्जन डॉ. योगेश गोयल, डाॅ. मीनू, डाॅ. अलका, डाॅ. देविका, डाॅ. निकिता, डाॅ. प्रमोद, दंत सहायक बलराज, राज व विवेक, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर भवानी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed