सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Pensioners given another chance to verify documents

Sonipat News: पेंशनधारकों को दस्तावेजों की जांच का दिया एक और मौका

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 25 Mar 2026 05:20 PM IST
विज्ञापन
Pensioners given another chance to verify documents
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। पेंशन उपभोक्ताओं के दस्तावेजों की जांच की जा रही है। अनुपस्थित उपभोक्ता ने अभी तक कमेटी के समक्ष जाकर अपनी पेंशन की जांच नहीं करवाई है। ऐसे लोगों के एक मौका दिया जा रहा है।
उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि समाज कल्याण विभाग की ओर से अनुपस्थित पेंशन लाभार्थियों की सूची संबंधित सरपंच, वार्ड मेंबर तथा ग्राम सचिव को उपलब्ध करवा दी गई है। सरपंच व ग्राम सचिवों के माध्यम से उन सभी पेंशन लाभार्थियों को व्यक्तिगत तौर पर भी संपर्क किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपायुक्त ने पेंशनरों का आह्वान किया कि जिन्होंने अपने दस्तावेजों की जांच नही करवाई है वह सूची के अनुसार जांच करवाएं। इससे उनको भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।

कहां पर किस क्षेत्र के पेंशनधारकों की होगी जांच
सोनीपत नगर निगम क्षेत्र : अंत्योदय भवन, एडीसी कार्यालय
सोनीपत ब्लॉक : बीडीपीओ कार्यालय सोनीपत
मुंडलाना ब्लॉक : बीडीपीओ कार्यालय मुंडलाना
कथूरा ब्लॉक : बीडीपीओ कार्यालय कथूरा
गोहाना ब्लॉक : बीडीपीओ कार्यालय गोहाना

गोहाना नगर परिषद क्षेत्र : गोहाना एमसी कार्यालय

खरखौदा ब्लॉक व एमसी : एसडीएम कार्यालय खरखौदा
राई ब्लॉक व कुंडली एमसी : बीडीपीओ कार्यालय राई
मुरथल ब्लॉक : बीडीपीओ कार्यालय मुरथल
गन्नौर ब्लॉक व एमसी : बीडीपीओ कार्यालय गन्नौर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed