{"_id":"69c3f157b4be79553a0f48f5","slug":"four-samples-for-paneer-and-peas-one-shop-did-not-get-license-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151443-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पनीर और मटर के लिए चार नमूने, एक दुकान का लाइसेंस नहीं मिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पनीर और मटर के लिए चार नमूने, एक दुकान का लाइसेंस नहीं मिला
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:59 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की सब्जी मंडी में दुकान के बाहर रखे पनीर की जांच करते खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. ब
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन व मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम ने सब्जी मंडी में छापा डालकर दो दुकानों से पनीर व मटर के चार नमूने लिए। जांच के दौरान गुप्ता पनीर भंडार संचालक के पास लाइसेंस नहीं मिला। खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. बीरेंद्र सिंह ने दुकानदार को नोटिस जारी किया है।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि विभाग को शिकायत मिल रही थी कि सब्जी मंडी में मिलावटी पनीर बेचा जा रहा है। इस पर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ मिलकर सब्जी मंडी स्थित गुप्ता पनीर भंडार और बालाजी पनीर भंडार पर छापे डाले।
सबसे पहले गुप्ता पनीर भंडार की जांच की गई तो खाद्य पदार्थ बेचने का लाइसेंस नहीं मिला। दुकान से पनीर और मटर का सैंपल लिया गया। लाइसेंस नहीं होने पर दुकानदार को नोटिस जारी किया गया है। इसके बाद बालाजी पनीर भंडार से पनीर के दो सैंपल लिए गए।
सैंपलों को जांच के लिए चंडीगढ़ स्थित प्रयोगशाला भेज दिया गया है। डॉ. बीरेंद्र सिंह का कहना है कि अगर मिलावट पाई गई तो कार्रवाई होगी। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री उड़नदस्ता से इंस्पेक्टर बिजेंद्र, महाबीर, उप निरीक्षक राजेश भी मौजूद रहे।
Trending Videos