सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Chirag Yojana... 2,156 seats reserved in 61 private schools, applications will be accepted till 30th

Sonipat News: चिराग योजना...61 निजी स्कूलों में 2,156 सीटें आरक्षित, 30 तक होंगे आवेदन

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Chirag Yojana... 2,156 seats reserved in 61 private schools, applications will be accepted till 30th
फोटो : सोनीपत के मॉडल टाउन ​​स्थित ​शिक्षा विभाग का कार्यालय।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। मौलिक शिक्षा निदेशालय के निर्देश पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए चिराग योजना के तहत सोनीपत के 61 निजी स्कूलों ने विभाग के पोर्टल पर अपनी सीटों का विवरण दर्ज कर दिया है। आर्थिक कमजोरी के सामना कर रहे बच्चे अब मनपसंद निजी विद्यालयों में निशुल्क शिक्षा ग्रहण कर सकेंगे।
योजना के तहत कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी आवेदन कर सकेंगे। योजना के तहत प्रदेश के 22 जिलों के 1,108 स्कूलों में 47,255 सीटों तो वहीं, सोनीपत के 61 स्कूलों में 2,156 सीटों को आरक्षित रखा है। इन सभी सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में मान्यता प्राप्त 216 निजी स्कूलों का संचालन किया जा रहा है। योजना के तहत विद्यार्थी 30 मार्च तक आवेदन कर सकते हैं। योजना के तहत सरकारी विद्यालयों के पात्र विद्यार्थी ही निजी स्कूलों में स्थानांतरण करवा सकेंगे।
दाखिले के दौरान आवेदन निर्धारित सीटों से अधिक होंगे तो ड्रॉ प्रणाली अपनाई जाएगी। ऐसे में निजी स्कूलों में 1 से 5 अप्रैल तक ड्रा निकालकर चयनित विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाएगा।
पोर्टल पर दर्ज होगा दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का विवरण
निजी स्कूलों की ओर से 1 से 15 अप्रैल तक दाखिले की प्रक्रिया पूरी कर चयनित विद्यार्थियों का विवरण नोटिस बोर्ड पर प्रदर्शित किया जाएगा। यदि मुख्य सूची में चयनित विद्यार्थी निर्धारित तिथि तक दाखिला नहीं लेता है तो उसकी रिक्त सीट पर प्रतीक्षा सूची के अन्य विद्यार्थी को 15 से 30 अप्रैल तक दाखिला दिया जाएगा। इसके बाद सभी दाखिलों का रिकॉर्ड व विद्यार्थियों का विवरण 1 से 30 अप्रैल तक विभागीय एमआईएस पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य रहेगा। इन विद्यार्थियों की फीस का भुगतान सरकार की ओर से किया जाएगा।
वर्जन
चिराग योजना के तहत निजी स्कूलों में सीटों का विवरण दर्शाने के बाद 30 मार्च तक विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया जारी रहेगी। अगर कोई स्कूल दाखिला प्रक्रिया में लापरवाही बरतता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed