सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   One side is demanding to lift the divider, the other is refusing.

Sonipat News: एक पक्ष डिवाइडर उठाने की कर रहा मांग, दूसरा कर रहा मना

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Apr 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
One side is demanding to lift the divider, the other is refusing.
नपा अध्यक्ष के सामने डिवाइडर न उठाने की मांग करते शहरवासी। संवाद
विज्ञापन
खरखौदा। शहर की सड़कों पर रखे डिवाइडरों को हटाया जाए या न हटाया जाए इस मुद्दे को लेकर बीते कई दिनों से खरखौदा में विवाद चला आ रहा है। मामला दो धड़ों में बंटा है। सोमवार को जहां एसडीएम कार्यालय में पहुंचकर शहर के दुकानदारों ने सड़कों पर रखे डिवाइडर उठाने की मांग की थी। वहीं मंगलवार को दुकानदार व शहर वासियों ने नगर पालिका में डिवाइडर न उठाने की मांग की।
Trending Videos

खरखौदा की सड़कों पर रखे डिवाइडर अब जाम से निजात दिलाने की जिम्मेदारी से बड़े होकर अहम की लड़ाई पर आ गए हैं। मंगलवार को शहर वासियों ने नगर पालिका में डिवाइडरों से होने वाले फायदे गिनाए। नगर पालिका कार्यालय में अध्यक्ष हीरा लाल के समक्ष महिलाओं ने कहा कि उनके बच्चे स्कूल पढ़ने जाते हैं, डिवाइडर होने से ही वह सुरक्षित हैं क्योंकि सड़क किनारे फुटपाथ तो अतिक्रमण की भेंट चढ़े हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं लोगों ने यह भी कहा कि पिछले पार्षदों ने एक करोड़ रुपये खर्च कर डिवाइडरों को रखवाया था तब जाकर शहर के जाम से मुक्ति मिली थी लेकिन आज यही डिवाइडर उठाने की मांग दुकानदारों द्वारा की जा रही है जोकि व्यावहारिक नहीं है। यदि करना है तो सड़क को अतिक्रमण से मुक्त किया जाना चाहिए।
कई दुकानदारों ने कहा कि वह छोटे दुकानदार हैं, डिवाइडर न केवल उनके लिए बल्कि हर राहगीर के लिए सुरक्षित हैं। ऐसे में इन्हें सड़कों से नहीं उठाया जाना चाहिए। वहीं दूसरी तरफ इन डिवाइडरों के उठाने के पक्ष वाले पार्षदों का कहना है कि डिवाइडर उठाकर ट्रायल करके देखा जा सकता है। जबकि दूसरी तरफ इस दौरान मौजूद पार्षदों ने डिवाइडर न उठाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed