सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Wheat piles up in the market, lifting slows

Sonipat News: मंडी में गेहूं का अंबार, उठान धीमा

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Wed, 22 Apr 2026 01:59 AM IST
विज्ञापन
Wheat piles up in the market, lifting slows
गोहाना की अनाज मंडी का निरीक्षणकरती डीसी नेहा सिंह। संवाद
विज्ञापन
गोहाना। जिले में चल रहे गेहूं खरीद को लेकर डीसी नेहा सिंह ने मंगलवार को गोहाना अनाज मंडी का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि खरीद और उठान में ढिलाई बर्दाश्त नहीं होगी।
Trending Videos

डीसी ने मंडी में गेहूं की खरीद, उठान, बायोमीट्रिक सत्यापन, मजदूर व्यवस्था, ट्रांसपोर्ट और ई-खरीद पोर्टल की व्यवस्था को देखा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि हर किसान की फसल समय पर खरीदी जाए और उठान में तेजी लाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीसी नेहा सिंह ने बताया कि मंडी में आवक और उठान में काफी अंतर है। अभी तक करीब 12 प्रतिशत ही उठान हो पाया है। उन्होंने कहा कि उठान के लिए 80 गाड़ियों की व्यवस्था की गई है। यदि किसी तरह की ढील पाई गई तो संबंधित एजेंसियों पर कार्रवाई होगी। डीसी ने मंडी में मौजूद किसानों से बातचीत कर उनकी समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रशासन किसानों की फसल समय पर खरीदने के लिए पूरी तरह गंभीर है और लापरवाही करने वालों पर कार्रवाई होगी।
अधिकारियों से कहा गया कि सभी एंट्री समय पर और सही दर्ज हों ताकि रिकॉर्ड में गड़बड़ी न रहे। उन्होंने कहा कि मंडी में आने वाले हर किसान को सम्मान के साथ सुविधा मिलनी चाहिए। मंडी के बाद डीसी ने रामगढ़ स्थित एफसीआई गोदाम का भी निरीक्षण किया। वहां गेहूं के रखरखाव, स्टैकिंग और सुरक्षा व्यवस्था को देखा। अधिकारियों को निर्देश दिए कि गेहूं की गुणवत्ता बनी रहे।
वहीं आढ़तियों के प्रधान श्याम लाल वशिष्ट ने बताया कि कागजों में 80 गाड़ियां दी गई हैं लेकिन मौके पर पूरी गाड़ियां नहीं पहुंच रही हैं। इससे लोडिंग में दिक्कत आ रही है। उन्होंने कहा कि रोजाना करीब 1 लाख कट्टों का उठान होना चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा। इस दौरान एसडीएम अंकित कुमार, मार्केट कमेटी के सचिव सुरेश कुमार, हैफेड मैनेजर ज्योति, वेयरहाउस मैनेजर रेनूबाला, अनाज मंडी प्रधान श्यामलाल वशिष्ठ और अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed