{"_id":"67f81f412d9d0ef8e50128ba","slug":"opium-is-cultivated-inside-the-university-cannabis-plants-are-flourishing-outside-sonipat-news-c-197-1-snp1001-135056-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विवि के अंदर अफीम की खेती, बाहर लहलहा रहे भांग के पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विवि के अंदर अफीम की खेती, बाहर लहलहा रहे भांग के पौधे
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 04 Dec 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई स्थित विवि के बाहर उगे भांग के पौधे। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। राजीव गांधी एजुकेशन सिटी, राई में स्थित वर्ल्ड यूनिवर्सिटी ऑफ डिजाइन में अफीम की खेती पकड़ी गई थी। अब उसी यूनिवर्सिटी के बाहर ग्रीन बेल्ट में भांग के पौधे लहलहाते नजर आ रहे हैं। प्रशासन की तरफ से भांग उखाड़ने के लिए अभियान तक चलाया गया था, मगर विवि के बाहर उगी भांग नष्ट नहीं की जा सकी है। विवि के पिछले हिस्से में भांग के पौधे खरतपवार में खूब उगे हुए हैं। नशे के खिलाफ चल रहे अभियानों के बावजूद भांग के पौधे नष्ट नहीं किए जा सके हैं।
जिले में कुछ दिन पहले प्रशासन ने भांग के पौधों को उखाड़ने के लिए अभियान चलाया गया था। इसमें सभी विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों को फील्ड में उतारा गया था। हैरान करने वाली बात यह है कि जिस विवि में अफीम के पौधे मिले थे, उसके बाहर भी भांग के पौधे छोड़ दिए गए हैं। यूनिवर्सिटी के बाहर पिछली तरफ के इलाके में भांग के पौधे काफी दूर तक लहलहा रहे हैं। विश्वविद्यालय परिसर के अंदर अफीम की खेती का मामला जब सामने आया था, तो जांच के लिए विशेष जांच टीम का गठन किया गया था। अब बाहर की स्थिति भी जांच एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन के लिए चुनौती बन गई है।
भांग के खिलाफ चलाए अभियान पर भी सवाल
राजीव गांधी एजुकेशन सिटी में शिक्षण संस्थान खोले गए हैं। उसके बावजूद विवि में अफीम की खेती मिली थी। भांग को नष्ट करने के लिए विशेष अभियान तक चला। उसके बावजूद भांग खरपतवार की तरह काफी संख्या में उगे हुए हैं। हालांकि अफीम की तरह विवि के बाहर भांग के पौधे किसी ने उगाए नहीं हैं, वह स्वयं ही उग आए हैं। उसके बावजूद यहां मिले इन पौधों ने नशे पर नकेल लगाने के लिए प्रशासन की गंभीरता के दावों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जिलेभर में भांग के पौधे उखाड़ फेंकने के दावे करने वाले प्रशासन की कार्रवाई इससे उजागर हो रही है।
प्रशासन ने 29 मार्च को चलाया था अभियान
जिले में भांग के पौधों को उखाड़ने के लिए 29 मार्च को विभिन्न विभागों ने विशेष अभियान चलाया था। इस अभियान के तहत सभी विभागों को अपनी जमीन पर उगे भांग के पौधों को उखाड़कर नष्ट करने के आदेश दिए गए थे। अब सामने आ रहा है कि कुछ ही विभागों ने अपनी जिम्मेदारी को ईमानदारी से निभाया है।
वर्जन
29 मार्च को जिलेभर में भांग के पौधे उखाड़ने का अभियान चलाया गया था, जिसमें सभी विभागाध्यक्षों की जिम्मेदारी लगाई गई थी। अगर कहीं भांग के पौधे उगे हैं तो उसे नष्ट करवाया जाएगा। साथ ही कहीं लापरवाही हुई, तो उसकी जांच करवाई जाएगी। -डॉ. मनोज कुमार, डीसी, सोनीपत।
Trending Videos