फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Police to get CCTV cameras at 52 major intersections repaired.

Sonipat News: 52 प्रमुख चौकों के सीसीटीवी दुरुस्त कराएगी खाकी

Mon, 27 Jul 2026 10:06 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 27 Jul 2026 10:06 PM IST
विज्ञापन
Police to get CCTV cameras at 52 major intersections repaired.
फोटो :30: सोनीपत के गीता भवन चौक पर लगा सीसीटीवी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। पुलिस आयुक्तालय ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था को तकनीकी रूप से मजबूत करने का बड़ा निर्णय लिया है। इसके तहत 52 प्रमुख चौकों पर बंद पड़े सीसीटीवी को दुरुस्त कराएगी। करीब 140 अन्य सीसीटीवी ठीक कराने के लिए पुलिस उपायुक्त ने नगर निगम अधिकारियों से दो बैठकें की हैं।
बैठकों में खराब कैमरों को जल्द चालू करने और उनकी नियमित निगरानी पर चर्चा हुई। पुलिस आयुक्त ममता सिंह के अनुसार, आधुनिक पुलिस कार्य में सीसीटीवी प्रभावी निगरानी तंत्र हैं। कैमरों की रिकॉर्डिंग चोरी, लूट, सड़क दुर्घटना व अन्य आपराधिक घटनाओं की जांच में अहम साक्ष्य होती है।
विज्ञापन

पुलिस आयुक्तालय ने इन कैमरों को प्राथमिकता के आधार पर ठीक कराने का फैसला लिया है। अधिकारियों को बंद कैमरों की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए थे। 52 कैमरे चिह्नित किए गए हैं, जिनकी तकनीकी खामियां दूर कर उन्हें जल्द चालू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

भविष्य में कैमरों के रखरखाव की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। कैमरे चालू होने से प्रवेश, निकास मार्गों और भीड़भाड़ वाले बाजारों पर प्रभावी नजर रखी जा सकेगी। इससे अपराध की रोकथाम और संदिग्धों की पहचान आसान होगी।
यातायात व्यवस्था व सड़क सुरक्षा पहल

पुलिस ने सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर अभियान तेज किया है। राष्ट्रीय राजमार्ग और शहर के प्रमुख मार्गों पर अवैध पार्किंग के खिलाफ विशेष अभियान चल रहा है। एक सप्ताह में नियमों का उल्लंघन करने वाले 400 वाहन चालकों के चालान किए गए हैं। पुलिस का कहना है कि सड़क पर खड़े वाहन जाम और दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं। ऐसी लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
ढाबा संचालकों को हिदायत

अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढाबा संचालकों से बैठक की। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे ग्राहकों के वाहनों को हाईवे या सड़क किनारे खड़ा न होने दें। प्रत्येक ढाबा संचालक अपने परिसर में ही वाहनों की पार्किंग सुनिश्चित करे। यदि ढाबे के बाहर सड़क पर वाहन मिले, तो संबंधित वाहन चालक पर कार्रवाई होगी। जरूरत पड़ने पर ढाबा संचालक की जिम्मेदारी भी तय की जा सकती है।

वर्जन

सीसीटीवी निगरानी व्यवस्था को मजबूत करने और अवैध पार्किंग पर लगातार कार्रवाई से अपराध नियंत्रण के साथ-साथ आम नागरिकों को सुरक्षित एवं सुगम यातायात का लाभ मिलेगा। यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा और नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ बिना किसी ढील के कार्रवाई की जाएगी। -ममता सिंह, पुलिस आयुक्त सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed