{"_id":"6a2ead6a9dfcf1f3bb069df6","slug":"protest-announced-against-agro-discom-and-smart-meters-sonipat-news-c-197-1-snp1014-155448-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: एग्रो डीसकॉम और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: एग्रो डीसकॉम और स्मार्ट मीटर के विरोध में प्रदर्शन की घोषणा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 15 Jun 2026 04:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोहाना। ऑल हरियाणा पावर कारपोरेशन वर्कर यूनियन के आह्वान पर 16 जून को प्रदेशभर में बिजली कर्मचारी काले बिल्ले और काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस दौरान हरियाणा एग्रो डीसकॉम की नोटिफिकेशन की प्रतियां भी जलाकर सरकार की नीतियों का विरोध जताया जाएगा।
यूनियन की राज्य कमेटी के सदस्य सुरेश यादव ने बताया कि यह प्रदर्शन हरियाणा एग्रो डीसकॉम के गठन, स्मार्ट मीटर लगाने तथा निजी कंपनियों को बिजली वितरण के लिए समानांतर लाइसेंस देने के विरोध में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन फैसलों से बिजली क्षेत्र के कर्मचारियों और उपभोक्ताओं के हित प्रभावित होंगे।
यादव ने बताया कि 16 जून को सभी सब यूनिटों में कर्मचारी काली पट्टी बांधकर अपनी नाराजगी दर्ज कराएंगे और एग्रो डीसकॉम की नोटिफिकेशन की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट करेंगे। उन्होंने सभी कर्मचारियों से कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।