{"_id":"6a2801f911231ab9910039b9","slug":"reconsider-announcement-of-giving-money-to-blood-donors-gautam-sonipat-news-c-197-1-snp1003-155201-2026-06-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"रक्तदाताओं को धन राशि देने की घोषणा पर पुनर्विचार हो : गौतम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रक्तदाताओं को धन राशि देने की घोषणा पर पुनर्विचार हो : गौतम
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 09 Jun 2026 05:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सोनीपत। हरियाणा रेडक्रॉस सब कमेटी के सदस्य प्रेम गौतम ने कहा कि परिवहन मंत्री अनिल विज की ओर से लिए गए निर्णय प्रायः जनहित में होते हैं लेकिन रक्तदाताओं को 1100 रुपये देना रक्तदान की भावना के विरुद्ध है। इससे रक्तदान सेवा की पवित्रता प्रभावित हो सकती है।
उन्होंने कहा कि सरकार को इस प्रकार की धनराशि देने के बजाय रक्तदान व्यवस्था को मजबूत करने पर ध्यान देना चाहिए। गौतम ने कहा कि उनकी संस्था की तरफ से अब तक 250 रक्तदान शिविर आयोजित किए जा चुके हैं। सरकार से मिले सहयोग के लिए आभार जताते हुए अपेक्षा की कि भविष्य में भी व्यवस्था सुधार पर अधिक ध्यान दिया जाए।
उन्होंने मंत्री अनिल विज से अपील की कि इस निर्णय पर पुनर्विचार करें और रक्तदान को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसी योजनाएं लागू करें जो इसकी निस्वार्थ भावना को बनाए रखें और अधिक से अधिक लोगों को इस महादान से जोड़ें। संवाद