सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Rising Prices and Gas Shortages Make Life Miserable for People: Kamal Diwan

महंगाई और गैस किल्लत से लोगों का जीना मुहाल : कमल दिवान

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2026 02:50 AM IST
विज्ञापन
Rising Prices and Gas Shortages Make Life Miserable for People: Kamal Diwan
वार्ड-9 में आयोजित सभा को    संबो​धित करते कांग्रेस के ​जिला अध्यक्ष कमल दिवान। स्रोत : प्रवक्त
विज्ञापन
सोनीपत। बढ़ती महंगाई और घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत को लेकर कांग्रेस पार्टी के जिला अध्यक्ष कमल दिवान ने कहा कि भाजपा सरकार के शासन में आम आदमी का जीना मुहाल हो गया है। सरकार ने फिर गैस सिलिंडरों के दाम में 60 रुपये की बढ़ोतरी कर जनता की कमर तोड़ दी है। महंगाई आसमान छू रही है और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है।
Trending Videos

जिला अध्यक्ष कमल दिवान रविवार को वार्ड-9 में राजेश सरोहा के नेतृत्व में आयोजित सभा को संबोधित कर रहे थे। कमल दिवान ने कहा कि केवल दाम बढ़ना ही समस्या नहीं है बल्कि अब गैस सिलिंडर भी समय पर नहीं मिल रहे हैं। इसका सबसे बुरा असर छोटे व्यापारियों पर पड़ रहा है। लिवासपुर और आसपास के क्षेत्रों के दुकानदार, होटल और ढाबा संचालक बेहद परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिलिंडर की सप्लाई सुचारू न होने के कारण कई संचालकों का काम बंद होने की कगार पर पहुंच गया है। ग्रामीण जिला अध्यक्ष संजीव दहिया ने कहा कि भाजपा की जनविरोधी नीतियों के कारण आज हर वर्ग त्रस्त है।
उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही महंगाई पर अंकुश नहीं लगाया गया और गैस की किल्लत दूर नहीं की गई तो कांग्रेस सड़कों पर उतरकर बड़ा आंदोलन करेगी। इस अवसर पर जय भगवान अंतिल, अशोक सरोहा, मुकेश पन्नालाल, नीटू दहिया, प्रशांत शर्मा, सतपाल कौशिक, राजेश सेवली, अंकित मेहता, जयवीर अंतिल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed