सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   roadways bus overturned while trying to save a Nilgai in Gohana, Sonipat, causing panic among 30 passengers

Sonipat: गोहाना में नीलगाय को बचाने की कोशिश में पलटी रोडवेज की बस, 30 यात्रियों में मची चीख-पुकार

संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना Published by: Naveen Updated Thu, 05 Mar 2026 04:15 PM IST
विज्ञापन
सार

हादसे के बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए गोहाना के अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया है।

roadways bus overturned while trying to save a Nilgai in Gohana, Sonipat, causing panic among 30 passengers
गोहाना में बस पलटी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

गांव बनवासा में वीरवार दोपहर बाद हरियाणा रोडवेज की एक बस सड़क किनारे पलट गई। बताया जा रहा कि हादसा अचानक सामने आ गई एक नीलगाय को बचाने की कोशिश में हुआ है। इसके बाद बस में सवार 30 यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हालांकि किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई है। कुछ को हल्की चोटें आई हैं। इन्हें स्थानीय लोगों ने घायलों को बस से बाहर निकाला। फिलहाल गोहाना के सिविल अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Trending Videos


बस के ड्राइवर मदन और कंडक्टर वीरेंद्र सिंह ने बताया कि वो दोपहर ढाई बजे गोहाना से बस को लेकर जुलाना के लिए निकले थे। बनवासा से आगे छपरा मोड़ के पास अचानक सड़क पर नीलगाय आ गई। उसे बचाने के प्रयास में बस का संतुलन बिगड़ गया और बस पलट गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हादसे के बाद घायल यात्रियों को इलाज के लिए गोहाना के अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों के अनुसार अधिकतर यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं और उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। कुछ यात्रियों को दूसरी बस में बैठाकर उनके गंतव्य की ओर भेज दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed