{"_id":"69a96f7ed55ede87ba097ced","slug":"video-three-day-farmer-training-begins-in-gohana-sonipat-to-promote-natural-farming-2026-03-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत के गोहाना में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत के गोहाना में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिए तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण शुरू
कृषि विज्ञान केंद्र सोनीपत की ओर से हरियाणा कृषि प्रबंधन एवं विस्तार संस्थान जींद के सहयोग से प्राकृतिक खेती पर तीन दिवसीय किसान प्रशिक्षण कार्यक्रम की शुरुआत की गई। यह प्रशिक्षण 5 मार्च से 7 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों को जहर मुक्त खेती के लिए प्रेरित किया जा रहा है और प्राकृतिक तरीके से खेती करने के आसान उपाय बताए जा रहे हैं। कार्यक्रम में डॉ. परमिंदर सिंह मुख्य वक्ता रहे। वहीं डॉ. राजेन्द्र मेहरा, एसडीओ कृषि विभाग गोहाना ने भी किसानों को प्राकृतिक खेती अपनाने के बारे में जानकारी दी और इसके फायदे समझाए।
इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में 22 गांवों से आए 62 किसान हिस्सा ले रहे हैं। किसानों को प्राकृतिक खेती के तरीके, लागत कम करने के उपाय और मिट्टी की सेहत सुधारने के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है।
यह प्रशिक्षण चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के कुलपति प्रोफेसर बलदेव राज कंबोज के संरक्षण और मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।
डॉ. परमिंदर सिंह ने बताया कि सरकार ने अपने बजट में भी प्राकृतिक खेती को महत्व दिया है। इसके तहत किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए 10 जिला मंडियों में विशेष स्थान देने की घोषणा की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।