सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tikaram College was the runner-up in the inter-circle Kabaddi competition.

Sonipat News: अंतर सर्कल कबड्डी का उपविजेता रहा टीकाराम कॉलेज

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 05:05 PM IST
विज्ञापन
Tikaram College was the runner-up in the inter-circle Kabaddi competition.
टीकाराम गर्ल्स कॉलेज की कबड्डी टीम प्राचार्य व कॉलेज के अन्य स्टॉफ के साथ। स्रोत : संस्था
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय, रोहतक में हुई अंतर सर्कल कबड्डी प्रतियोगिता में टीकाराम गर्ल्स कॉलेज उपविजेता रहा। कॉलेज की प्राचार्य गीता ने वीरवार को विजेता टीम का कॉलेज पहुंचने पर स्वागत किया।
शारीरिक शिक्षा विभाग की अध्यापिका डॉ. सुमन मान ने बताया कि यह प्रतियोगिता 18 फरवरी को एमडीयू के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित की गई थी जिसमें टीकाराम गर्ल्स कॉलेज ने बहादुरगढ़ कॉलेज को 27-8 से, वैश्य महिला महाविद्यालय का 30-7 हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

फाइनल में एमकेजेके कॉलेज के साथ कड़े मुकाबले में टीम ने दूसरा स्थान हासिल किया। टीम में शामिल छात्राओं का चयन विश्वविद्यालय की टीम के लिए हुआ है। टीकाराम एजुकेशन सोसाइटी से प्रधान सुरेंद्र सिंह दहिया ने खिलाड़ियों से बेहतरीन प्रदर्शन के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed