{"_id":"6983239f42596637fe0c8210","slug":"samyukta-kisan-morcha-will-conduct-an-awareness-march-from-kanyakumari-to-kashmir-2026-02-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat: संयुक्त किसान मोर्चा कन्याकुमारी से कश्मीर तक करेगा जागृति यात्रा, 7 फरवरी से होगी शुरुआत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat: संयुक्त किसान मोर्चा कन्याकुमारी से कश्मीर तक करेगा जागृति यात्रा, 7 फरवरी से होगी शुरुआत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: नवीन दलाल
Updated Wed, 04 Feb 2026 04:16 PM IST
विज्ञापन
सार
किसान जागृति यात्रा 7 फरवरी को कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। इसका समापन 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत के साथ होगा। यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में किसान महापंचायतें, किसान सम्मेलन, पैदल मार्च, ट्रैक्टर मार्च और स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।
संयुक्त किसान मोर्चा
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
किसानों की लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चे की तरफ से किसान जागृति यात्रा का आह्वान किया गया है। इस यात्रा की शुरुआत 7 फरवरी को ऐतिहासिक स्थल कन्याकुमारी से होगी। इसके बाद यह कश्मीर तक समर्थन जुटाएगी। बुधवार को इस संबंध में सोनीपत में संयुक्त किसान मोर्चे के पदाधिकारियों ने एक प्रेसवार्ता कर देश के किसानों से व्यापक समर्थन की अपील की है।
Trending Videos
प्रेसवार्ता में भारतीय किसान यूनियन सर छोटू राम के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र त्यागी व राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनवीर सिंह चाचा ने यात्रा व किसानों के प्रमुख मुद्दों पर चर्चा की। वरिष्ठ किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने किसानों की वर्षों से लंबित महत्वपूर्ण मांगों को पूरा करवाने के लिए भारत के गांव-गांव में चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि किसान जागृति यात्रा 7 फरवरी को कन्याकुमारी से शुरू होकर कश्मीर तक जाएगी। इसका समापन 19 मार्च को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान महापंचायत के साथ होगा। यात्रा के दौरान विभिन्न राज्यों में किसान महापंचायतें, किसान सम्मेलन, पैदल मार्च, ट्रैक्टर मार्च और स्वागत कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दिल्ली की किसान महापंचायत में पूरे देश से एकत्र किए गए हस्ताक्षरयुक्त समर्थन पत्र भारत सरकार को सौंपे जाएंगे।
प्रेसवार्ता में किसान नेताओं ने अमेरिका-भारत के बीच संभावित मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को लेकर भी गंभीर चिंता जताई। इस दौरान राजवीर सिंह, सतनाम सिंह बेहरू, अनिल तालान, नितिन बाल्यान, सुखदेव भोजराज, हाफिज खान, हरसुलिन्दर सिंह, सोनू औलख, हर्षदीप सिंह गिल, वीरेंद्र पहल, बुधराम कोहाड़, शक्ति दहिया, देशपाल रोहणा, और अभिमन्यु कोहाड़ आदि भी उपस्थित रहे।
