{"_id":"69f219b82c5e469bf605819f","slug":"save-education-bring-jobs-march-reaches-kathurasave-education-bring-jobs-march-reaches-kathura-sonipat-news-c-197-1-snp1014-153214-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कथूरा में पहुंची शिक्षा बचाओ, रोजगार लाओ यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कथूरा में पहुंची शिक्षा बचाओ, रोजगार लाओ यात्रा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 30 Apr 2026 02:15 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। गांव कथूरा में शिक्षा बचाओ, रोजगार लाओ जनजागरण यात्रा पहुंची जहां ग्रामीणों और युवाओं ने उनका स्वागत किया। यह यात्रा ओबीसी ब्रिगेड की ओर से एचपीएससी अभ्यर्थियों के समर्थन में फतेहाबाद से शुरू की गई है जो हरियाणा के 12 जिलों में जाएगी और 20 मई को पंचकूला में एचपीएससी कार्यालय के घेराव के साथ खत्म होगी।
अभ्यर्थियों ने बताया कि वे पिछले करीब चार महीनों से 35 प्रतिशत क्राइटेरिया के विरोध में धरना दे रहे हैं। उनका कहना है कि इस नियम की वजह से हरियाणा के कई योग्य युवा बाहर हो रहे हैं और उन्हें रोजगार नहीं मिल पा रहा। अभ्यर्थी जसमिंदर ने कहा कि सरकार केवल चुनाव के समय ही ओबीसी समाज को याद करती है।
ओबीसी ब्रिगेड के अध्यक्ष राजेंद्र तंवर ने कहा कि सरकार को 25 अप्रैल तक का समय दिया गया था कि अभ्यर्थियों की जॉइनिंग करवाई जाए और जिनको गलत तरीके से बाहर किया गया है उन्हें वापस लिया जाए। ऐसा नहीं होने पर प्रदेश में यह जनजागरण यात्रा निकाली जा रही है।
गांव कथूरा में युवा किसान नेता अक्षय नरवाल की अगुवाई में ग्रामीणों, युवाओं और बुजुर्गों ने यात्रा का स्वागत किया। अक्षय नरवाल ने कहा कि 20 मई के विरोध प्रदर्शन में गांव की पूरी भागीदारी रहेगी। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन युवाओं के रोजगार के साथ-साथ समाज में भाईचारा बढ़ाने का भी काम करेगा।
इस मौके पर श्रीकिशन बागोरिया, रामकवार प्रजापति, श्यामपाल रोहिल्ला, पंकज जांगड़ा, विकास रोहिल्ला, गुरमेल धाबी, मामन और अशोक वर्मा समेत कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos