फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Schedule for state-level school tournament released; competitions to be held in 33 sports.

Sonipat News: राज्यस्तरीय स्कूल टूर्नामेंट का शेड्यूल जारी, 33 खेलों में होंगे मुकाबले

Tue, 04 Aug 2026 02:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 02:36 AM IST
विज्ञापन
Schedule for state-level school tournament released; competitions to be held in 33 sports.
झज्जर। माध्यमिक शिक्षा निदेशालय ने 59वें राज्य स्तरीय स्कूल टूर्नामेंट 2026-27 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस वर्ष कुल 33 खेलों में प्रतिस्पर्धा होगी जिसमें तीन नए खेल भी शामिल हैं। ये टूर्नामेंट अगस्त और सितंबर में राज्य के विभिन्न जिलों में आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


पहले से शामिल 30 खेलों के साथ अब वुशु, मॉडर्न पेंटाथलॉन और स्क्वैश को भी शामिल किया गया है। इन प्रतियोगिताओं में अंडर-11, अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के छात्र-छात्राएं भाग ले सकेंगे।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालयों के लिए अंडर-11 वर्ग की ब्लॉक और जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं 15 अगस्त से पहले आयोजित की जाएंगी। राज्य स्तरीय अंडर-11 प्रतियोगिताएं पानीपत में होंगी। राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताएं 18 अगस्त से शुरू होकर 18 सितंबर तक चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें यमुनानगर, भिवानी, अंबाला, गुरुग्राम, पानीपत, फरीदाबाद, जींद, सोनीपत, चरखी दादरी, फतेहाबाद, रोहतक, हिसार, कैथल, करनाल, पंचकूला, कुरुक्षेत्र, रेवाड़ी, सिरसा, महेंद्रगढ़ और नूंह या मेवात जिले मेजबानी करेंगे।

राष्ट्रीय स्तर की टीम का चयन मौके पर ही किया जाएगा। सहायक खेल अधिकारी जयकुमार कौशिक ने बताया कि जारी शेड्यूल के अनुसार स्पर्धाएं आयोजित होंगी। टूर्नामेंट में केवल स्कूलों में नामांकित बोनाफाइड छात्र ही भाग ले सकते हैं। एक खिलाड़ी एक वर्ष में केवल एक आयु वर्ग में ही हिस्सा ले पाएगा।






18-20 अगस्त
जिला- प्रतियोगिताएं

यमुनानगर
लॉन टेनिस (बालिका), शूटिंग (बालक/बालिका), भारोत्तोलन (बालिका)

भिवानी-
बॉक्सिंग (बालक), एथलेटिक्स, फुटबॉल (बालिका)

हांसी- वुशु (बालिका-17,19)

झज्जर-
तैराकी (बालक), सॉफ्टबॉल (बालक), कुश्ती फ्रीस्टाइल/ग्रीको-रोमन (बालिका)
22-24 अगस्त-

जिला प्रतियोगिताएं
अंबाला-
जिम्नास्टिक (बालक/बालिका), तैराकी (बालिका), भारोत्तोलन (बालक-17,19)
गुरुग्राम/पानीपत- क्रिकेट, लॉन टेनिस (बालक), शतरंज, बैडमिंटन

फरीदाबाद-
टेबल टेनिस, फेंसिंग, स्केटिंग
28-30 अगस्त-

जिला प्रतियोगिताएं
जींद-
वॉलीबॉल, तीरंदाजी (बालिका), हैंडबॉल

सोनीपत-
बास्केटबॉल, कुश्ती (बालक)

चरखी दादरी-
कबड्डी, वुशु (बालक-17,19), कराटे

फतेहाबाद- साइकिलिंग (बालक), बेसबॉल
4-6 सितंबर-
तिथि प्रतियोगिताएं

रोहतक
हॉकी- (बालक), स्क्वैश

हिसार-
फुटबॉल, तीरंदाजी (बालक)

कैथल-
बॉक्सिंग (बालिका-17,19), सॉफ्टबॉल (बालिका), योग (बालक)

करनाल-
एथलेटिक्स (बालक), मॉडर्न पेंटाथलॉन
10-12 सितंबर-


जिला प्रतियोगिताएं
पंचकूला-
ताइक्वांडो, क्रिकेट (बालिका-17,19)

कुरुक्षेत्र- वॉलीबॉल (बालक), साइकिलिंग (बालिका), जूडो

पलवल-
कबड्डी, खो-खो (बालिका)
16-18 सितंबर-
जिला प्रतियोगिताएं
रेवाड़ी- योग (बालिका), नेटबॉल

सिरसा-
बास्केटबॉल, हॉकी (बालिका)

महेंद्रगढ़-
कराटे (बालिका)
नूंह/मेवात - खो-खो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed