सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Sir! Some people have encroached upon the village's Firni and Johad land.

Sonipat News: साहब! गांव की फिरनी और जोहड़ की जमीन पर कुछ लोगों ने कर रखा है कब्जा

Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 05:00 PM IST
विज्ञापन
Sir! Some people have encroached upon the village's Firni and Johad land.
लघु सचिवालय में समाधान ​शिविर के दौरान लोगों की ​शिकायत सुनते अतिरिक्त उपायुक्त ल​क्षित सरीन। स
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
Trending Videos

सोनीपत। अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन ने समाधान शिविर के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे शिकायतों के समाधान के लिए मौके पर जाएं, ताकि समस्या की वास्तविक स्थिति का पता चल सके और शिकायतकर्ता को भी संतुष्टि हो। सोनीपत लघु सचिवालय में वीरवार को आयोजित समाधान शिविर में 19 शिकायतें मिलीं।
कथूरा गांव के लोगों ने पंचायत की जमीन से कब्जा हटवाने की शिकायत दी। उन्होंने बताया कि उनके गांव की फिरनी व जोहड़ की जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा किया हुआ है। एडीसी ने इस पर कार्रवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को समस्या के समाधान के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में आय को ठीक करवाने, वृद्धावस्था पेंशन कटने, बीपीएल राशन कार्ड कटने आदि की ज्यादा शिकायतें प्राप्त हुईं। इस मौके पर डीडीपीओ मनीष मलिक, एसीपी राजपाल, डीटीपी अजमेर सिंह, संबंधित विभाग के एक्सईएन व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

खरखौदा में गली लेवल के अनुसार न बनाने और खंभा हटाने की दी शिकायत
एसडीएम डॉ. निर्मल नागर की अध्यक्षता में खरखौदा में आयोजित समाधान शिविर में सात शिकायतें मिलीं। इस दौरान गांव सोहटी के लोगों ने गली लेवल के अनुसार नहीं बनाने की शिकायत की। वार्ड 16 की गली से बिजली का पोल हटाने की शिकायत दी गई। इस पर बिजली विभाग को तुरंत एस्टीमेट बनाकर पोल हटाने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र में सही आय सत्यापित करने, वृद्धावस्था पेंशन कटने, बीपीएल कार्ड बनवाने जैसी शिकायरों पर उपमंडल अधिकारी ने तुरंत कार्रवाई का निर्देश संबंधित विभागों को दिया। इस अवसर पर तहसीलदार बिजेंदर नांदल, नायब तहसीलदार अचिन, सचिव एमसी खरसौदा मनीष रेडू, खंड शिक्षा अधिकारी प्रदीप कुमार, एएफएसओ अजीत सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे।

गन्नौर में आयोजित समाधान शिविर के दौरान प्राप्त हुई पांच शिकायतें
एसडीएम प्रवेश कादियान की अध्यक्षता में गन्नौर में आयोजित समाधान शिविर में पांच शिकायत प्राप्त हुई।
खुबड़ू के ग्रामीणों ने गांव में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जा हटवा कर तालाब की सफाई कराने की शिकायत दी। इसके अलावा वृद्धावस्था पेंशन, बीपीएल कार्ड, परिवार पहचान पत्र में सही आय सत्यापित करने की शिकायत पर एसडीएम ने संबंधित विभागों को त्वरित कार्रवाई का निर्देश दिया। इस अवसर पर तहसीलदार ललिता, एसीपी ऋषिकांत, बीडीपीओ प्रवीण टीवाना, खंड शिक्षा अधिकारी सुरजीत सिंह, एसडीओ पशुपालन विभाग डॉ. जयदीप बेनीवाल, एएफएसओ हरेंद्र आदि अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed