{"_id":"6a0da9b3a5ef754b0405ff8c","slug":"six-hours-of-power-cut-in-the-scorching-heat-increased-the-mercury-of-the-people-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154277-2026-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भीषण गर्मी में छह घंटे बिजली कट ने बढ़ाया लोगों का पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भीषण गर्मी में छह घंटे बिजली कट ने बढ़ाया लोगों का पारा
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 May 2026 06:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत में रेलवे लाइन पार क्षेत्र में बिजली संकट की सूचना के बाद मौके पर लोगों से बातचीत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। भीषण गर्मी के साथ ही बिजली के अघोषित कटों ने लोगों को परेशान कर दिया है। बुधवार को जिले में तापमान जहां 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया वहीं, रेलवे लाइन पार क्षेत्र और ककरोई रोड की तरफ स्थित कॉलोनियों में मंगलवार रात को बिजली बाधित रहने से लोग बेहाल रहे।
बिजली निगम के अधिकारियों ने इसकी वजह बिजली घर में देर रात करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) में तकनीकी खराबी बताई है। 19 मई को सीजन में पहली बार रिकॉर्ड 1.61 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई।
शहर के रेलवे लाइन पार क्षेत्र की कॉलोनियों में रात को बिजली संकट के कारण लोग पसीने से तर-बतर रहे। छह घंटे से ज्यादा लंबे बिजली के कट से परेशान होकर लोग रातभर जागने के लिए मजबूर रहे। लोगों के शिकायत करने पर विधायक निखिल मदान देर रात कॉलोनियों में पहुंचे।विधायत ने कार्यकारी अभियंता रणबीर देशवाल और एसडीओ कार्तिक कुमार के साथ बिजली व्यवस्था का जायजा लिया। लोगों की समस्याएं सुनने के बाद विधायक ने अधिकारियों को मालवीय नगर की गली नंबर 2 में एक नया 200 केवी का ट्रांसफार्मर लगाने के आदेश दिए। गली में लटक रहे तारों को नए पोल लगाकर ऊपर बांधने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
इसके बाद विधायक ककरोई रोड पर दुर्गा मंदिर के पास पहुंचे और वहां पर बिजली आपूर्ति शुरू करवाई। साथ ही विधायक ने ओल्ड रोहतक रोड पर आर्य नगर में हिंदू कन्या विद्यालय के सामने वाली गली में एक नया ट्रांसफार्मर लगाने का आदेश दिया। बिजली आपूर्ति को शुरू करवाया।
उन्होंने अधिकारियों को बिजली व्यवस्था में सुधार लाने के निर्देश दिए। इससे भविष्य में कॉलोनियों में रह रहे लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े। 19 मई को सीजन में पहली बार रिकॉर्ड 1.61 करोड़ यूनिट बिजली की खपत हुई।
जिस हिसाब से गर्मी बढ़ रही है उसके चलते बिजली की खपत भी एकाएक बढ़ गई है। बिजली नहीं आने पर उपभोक्ता लगातार शिकायत केंद्र का टेलीफोन घनघना रहे हैं। रोजाना 850 से अधिक शिकायतें दर्ज की जा रही हैं।
वर्जन
33 केवी मिनी सचिवालय बिजली घर में देर रात करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) खराब हो गई थी। इस वजह से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। गर्मी में उपभोक्ताओं को बिजली से संबंधित कोई परेशानी न हो इसलिए लाइनों की मरम्मत की जा रही है। - रणबीर देशवाल, कार्यकारी अभियंता, बिजली निगम।

Trending Videos