{"_id":"6a0ef070fd00e8c8b00b1caa","slug":"six-students-of-dcrust-selected-in-agro-chemical-company-sonipat-news-c-197-1-snp1003-154324-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: डीसीआरयूएसटी के छह विद्यार्थियों का एग्रो केमिकल कंंपनी में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: डीसीआरयूएसटी के छह विद्यार्थियों का एग्रो केमिकल कंंपनी में चयन
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Thu, 21 May 2026 05:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। दीनबंधु छोटू राम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, मुरथल के रसायन विज्ञान विभाग के छह मेधावी विद्यार्थियों का चयन एग्रो केमिकल कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड में हुआ है। इन विद्यार्थियों को इंटर्नशिप के दौरान 16 हजार प्रतिमाह स्टाइपेंड प्रदान किया जाएगा। इंटर्नशिप के बाद इनको छह से 7.50 लाख रुपये वार्षिक पैकेज मिलेगा। चयनित सभी विद्यार्थी एमएससी रसायन विज्ञान विभाग के विद्यार्थी हैं।
कुलपति डॉ. श्रीप्रकाश सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तक सीमित नहीं है बल्कि विद्यार्थियों को उद्योग जगत की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने के लिए कौशल विकास एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण पर भी ध्यान देता है।
उन्होंने कहा कि डीसीआरयूएसटी का उद्देश्य विद्यार्थियों को केवल डिग्री प्रदान करना नहीं बल्कि उन्हें रोजगार और शोध के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाना है।
विज्ञापन
उद्योग उन्मुख शिक्षा बना रही विद्यार्थियों को सफल
कुलपति ने कहा कि रसायन विज्ञान विभाग अपनी आधुनिक शिक्षण पद्धति, शोध आधारित अध्ययन और उद्योगोन्मुखी पाठ्यक्रम के लिए जाना जाता है। विभाग में विद्यार्थियों को प्रयोगात्मक अध्ययन, आधुनिक तकनीकों तथा अनुसंधान से जोड़ने पर विशेष बल दिया जाता है। यही कारण है कि विभाग के विद्यार्थी लगातार प्रतिष्ठित कंपनियों में चयनित होकर विश्वविद्यालय की उपलब्धियों में नया अध्याय जोड़ रहे हैं। क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड में चयनित विद्यार्थियों में साहिल, रजत, पारुल, ईशा, वर्षा एवं अभिषेक शामिल हैं।

Trending Videos