फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Spreading light even after death: 78-year-old Bhagwan Das donates eyes.

Sonipat News: मौत के बाद भी बांटी रोशनी, 78 वर्षीय भगवान दास किया नेत्रदान

Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Spreading light even after death: 78-year-old Bhagwan Das donates eyes.
भगवान दास पिपलानी बने आहुति संस्था के 1098वें नेत्रदाता
गोहाना। 78 वर्षीय भगवान दास पिपलानी के निधन के बाद उनके परिवार ने नेत्रदान कर मानव सेवा का अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया। आहुति संस्था के सहयोग से संपन्न हुए इस नेत्रदान के साथ संस्था की ओर से करवाए गए कुल नेत्रदानों की संख्या बढ़कर 1098 हो गई।
विज्ञापन

अस्वस्थ रहने के कारण भगवान दास पिपलानी का निधन हुआ था। सूचना मिलने पर आहुति संस्था के शैलेंद्र कालूचा, दीपक मुखिया और गुलशन बजाज ने परिजनों के साथ पूरी प्रक्रिया में सहयोग किया। श्रॉफ आई बैंक, दिल्ली से पहुंचे तकनीशियन नरेंद्र लोहमोर ने विधिवत नेत्रदान कराया। भगवान दास पिपलानी अपने पीछे पत्नी सीता रानी, पुत्र दीपक, पुत्रवधू मीनू, पौत्र दक्ष व हितेश तथा पुत्रियां ममता अरोड़ा और रेखा अरोड़ा सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed