{"_id":"69c2848adfa4fc72060886d2","slug":"tannu-won-the-block-level-best-mother-competition-sonipat-news-c-197-1-snp1003-151377-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: तन्नु ने जीती ब्लॉकस्तरीय सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: तन्नु ने जीती ब्लॉकस्तरीय सर्वोत्तम माता प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 24 Mar 2026 06:03 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के सीडीपीओ कार्यालय में आयोजित प्रतियोगिता के दौरान विजेता महिला को सम्मानित करती
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। महिला एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी, सोनीपत ग्रामीण-1 के कार्यालय में मंगलवार को ब्लॉकस्तरीय सर्वोत्तम माता पुरस्कार प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें सर्कल स्तर पर चयनित विजेता माताओं ने भाग लिया। गांव बोहला की तन्नु ने इसमें प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्हें 4,000 रुपये पुरस्कार स्वरूप दिए गए।
गांव लुहारी टिब्बा की मोनिका ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर 3,000 रुपये और मोहाना की नेहा ने तृतीय स्थान प्राप्त कर 2,000 रुपये हासिल किया। सीडीपीओ गीता रानी व सुपरवाइजरों ने प्रतिभागियों को पोषण अभियान, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना तथा आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के बारे में जानकारी दी।
आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व महिलाओं को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत शपथ दिलाई गई। बच्चों के नियमित टीकाकरण एवं स्वास्थ्य जांच के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। इस दौरान सुपरवाइजर सविता, रीतू, रेखा, अंजू, प्रवीन, सहायक दिलबाग सिंह, लिपिक राहुल, डाटा एंट्री ऑपरेटर कविता, रेखा, संजू उपस्थित रहे।
Trending Videos