पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Tapasi Upadhyay, founder of Mission Healthy Bharat, welcomed in Gohana.

Sonipat News: मिशन हेल्दी भारत की संस्थापक तापसी उपाध्याय का गोहाना में स्वागत

Mon, 06 Jul 2026 05:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 06 Jul 2026 05:45 AM IST
विज्ञापन
Tapasi Upadhyay, founder of Mission Healthy Bharat, welcomed in Gohana.
गोहाना के सेक्टर-7 मार्केट बुलट पर हेल्दी भारत मिशन का संदेश लेकर आगे की यात्रा के लिए रवाना हो
गोहाना। बीटेक पानी-पूरी वाली के नाम से प्रसिद्ध और मिशन हेल्दी भारत की संस्थापक तापसी उपाध्याय का गोहाना पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर भाजपा युवा प्रदेश अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा उर्फ योगी ने उनका स्वागत कर उन्हें आगे की यात्रा के लिए सेक्टर-7 मार्केट से रवाना किया।
विज्ञापन


तापसी उपाध्याय ने बताया कि उन्होंने 9 मार्च 2025 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर स्थित ऐतिहासिक औघड़नाथ मंदिर से बुलेट बाइक पर मिशन हेल्दी भारत की देशव्यापी जनजागरूकता यात्रा शुरू की थी। इस यात्रा का उद्देश्य ओबेसिटी मुक्त भारत का संदेश देना है।
विज्ञापन

उनका मकसद लोगों को हेल्दी जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना, महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना है। वह भारत में लगभग 40 हजार किलोमीटर की यात्रा कर रही हैं। इस अभियान के तहत 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों का भ्रमण किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह अब तक वह 25 राज्यों का दौरा कर चुकी हैं, 16 महीनों से लगातार यात्रा पर हैं और 27 हजार किलोमीटर से अधिक का सफर तय कर चुकी हैं। अब उनके अभियान में केवल तीन राज्य और चार केंद्र शासित प्रदेश शेष हैं। उनकी यह यात्रा 15 अगस्त 2026 को दिल्ली में संपन्न होगी।

तापसी ने बताया कि यात्रा के दौरान वह 1000 से अधिक शिक्षण संस्थानों, जिनमें आईआईटी और आईआईएम जैसे प्रतिष्ठित संस्थान भी शामिल हैं जिनमें विद्यार्थियों को स्वास्थ्य, फिटनेस, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति प्रेरित कर रही हैं। इसके साथ ही उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के तहत एक करोड़ पौधे लगाने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है।


उन्होंने कहा कि स्वस्थ भारत के निर्माण के लिए संतुलित भोजन, नियमित व्यायाम और जंक फूड से दूरी बेहद जरूरी है। यदि युवा स्वस्थ जीवनशैली अपनाएं तो देश को मोटापा मुक्त और अधिक स्वस्थ बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed