फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   The municipal council will levy a fine double the cost of cleaning for dumping garbage in the open.

Sonipat News: खुले में कचरा फेंकने पर नप सफाई के खर्च का दोगुना वसूलेगी जुर्माना

Tue, 28 Jul 2026 08:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 28 Jul 2026 08:39 AM IST
विज्ञापन
The municipal council will levy a fine double the cost of cleaning for dumping garbage in the open.
फोटो - ड्रेन नंबर आठ के नजदीक फेंका हुआ कचरा। संवाद
अनूप जाटयाण
विज्ञापन

गोहाना। नगर परिषद शहर में सार्वजनिक स्थानों पर कचरा फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगा। इसके लिए नगर निकाय मुख्यालय ने 'पोल्यूटर पे प्रिंसिपल एक्ट' लागू किया है। यह व्यवस्था घर-घर से कचरा उठाने का कार्य शुरू होने के बाद लागू होगी।
शहर में अब खुले में कचरा फैलाने पर उसके उठान में होने वाला खर्च कचरा फैलाने वाले से ही वसूला जाएगा। कचरा उठाने में आने वाले खर्च की दोगुना राशि जुर्माने के तौर पर ली जाएगी। गोहाना में प्रतिदिन करीब 39 टन कचरा निकलता है।
विज्ञापन

नगर परिषद ने इस कचरे के उठान के लिए एक एजेंसी को कार्य आवंटित किया है। यह आवंटन 5 महीने के लिए अस्थायी तौर पर किया गया है। आमतौर पर लोग और दुकानदार सफाई के बाद कचरा खुले में फेंक देते हैं। इससे शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर कचरा फैला रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहरों को कचरा मुक्त रखने के लिए यह एक्ट लागू किया गया है। दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना ने बताया कि एक्ट लागू होने के बाद सफाई व्यवस्था में काफी सुधार होगा।
नप अलग-अलग श्रेणियों में उठेगा कचरा
नगर परिषद की तरफ से घर-घर से कचरा अलग-अलग श्रेणियों में उठाया जाएगा। पोल्यूटर पे प्रिंसिपल एक्ट के तहत शहरवासियों को कचरा अपने घरों से ही अलग-अलग करके देना होगा। एजेंसी की गाड़ियों में भी प्रत्येक श्रेणी के कचरे के लिए अलग से व्यवस्था रखी गई है। इससे कचरा निस्तारण स्थल पर कचरे का बेहतर ढंग से निस्तारण हो सकेगा।

वर्जन

नगर निकाय मुख्यालय ने शहरों को स्वच्छ रखने के लिए पोल्यूटर पे प्रिंसिपल एक्ट लागू किया है। कचरा फैलाने वाले से सफाई के खर्च का दोगुना जुर्माना वसूला जाएगा। एक्ट लागू होने के बाद शहर में सफाई व्यवस्था में काफी सुधार होगा। -दीपक गोयल, कार्यकारी अधिकारी, नगर परिषद, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed