{"_id":"69da4348b4b717ff5409d176","slug":"there-was-no-lifting-in-any-market-except-sonipat-sonipat-news-c-197-1-snp1003-152247-2026-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत को छोड़कर किसी भी मंडी में नहीं हुआ उठान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत को छोड़कर किसी भी मंडी में नहीं हुआ उठान
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 11 Apr 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत की अनाज मंडी में गेहूं के बैग का उठान करते मजदूर। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। जिले की अनाज मंडियों में हालात खराब हो रहे हैं। मंडियों में गेहूं के ढेर लग रहे हैं। एजेंसियां समय पर खरीद नहीं करते रही हैं। उठान भी नहीं हो रहा है। किसानों को खरीद केंद्रों में जगह नहीं होने की वजह से खेतों में गेहूं उतारना पड़ रहा है। सोनीपत मंडी में अब तक 8,372 मीट्रिक गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें से 1166 एमटी का उठान हुआ है।
गेहूं की फसल की कटाई ने तेजी पकड़ ली है। मंडियों में आवक ज्यादा होने की वजह से किसानों को गेहूं डालने में परेशानी हो रही है। प्रशासन की ओर से मंडियों में बेहतर सुविधा देने का वादा किया जा रहा है लेकिन धरातल पर मंडियां गेहूं के ढेर से भरी हुई हैं।
सोनीपत, खरखौदा, फरमाणा व गोहाना मंडी में गेहूं की खरीद जारी है। बाकी 17 मंडी और खरीद केंद्रों में अब तक एक भी दाना नहीं खरीदा गया है। मंडियों और खरीद केंद्रों में अब तक 2,07,280 क्विंटल गेहूं की खरीद की जा चुकी है। अकेले सोनीपत मंडी से 11,660 क्विंटल गेहूं का उठान किया जा सका है।
मंडियों और खरीद केंद्रों से अभी भी 1,95,620 क्विंटल गेहूं का उठान होना बाकी है। मंडियों में 3,91,240 बैग उठान के इंतजार में रखे हुए हैं। कई खरीद केंद्रों में गेहूं डालने की जगह नहीं बची है। मौसम विभाग ने हाल ही में बारिश की संभावना जताई है। इससे किसानों और आढ़तियों की परेशानी बढ़ गई है।
सोनीपत मंडी में लग रही ट्रैक्टरों की लाइन
रोहतक रोड स्थित नई मंडी में इन दिनों गेहूं की बंपर आवक हो रही है। इसके चलते यहां की व्यवस्थाएं भी बिगड़ने लगी हैं। मंडी में सीमित स्थान और क्षमता से अधिक गेहूं पहुंचने के कारण किसानों को अपने ट्रैक्टर-ट्रॉली व अन्य वाहनों के साथ घंटों बाहर इंतजार करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि मंडी में एक साथ सभी वाहनों को प्रवेश नहीं मिलने से उन्हें रोड पर ही अपने वाहन खड़े करने पड़ते हैं। इससे सड़क पर आधा किलोमीटर तक कतार लग जाती है। जाम से आम राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ रही है।
वर्जन
सोनीपत अनाज मंडी में गेहूं की खरीद और उठान हो रहा है। बाकी मंडियों में खरीद देरी से शुरू हो पाई है। सोनीपत में 2 अप्रैल से खरीद शुरू होने के बाद जिले के किसानों ने इस मंडी में रुख कर दिया है जिससे आवक व खरीद ज्यादा हो रही है। -जितेंद्र सेन, सचिव मार्केट कमेटी सोनीपत
वर्जनसोनीपत और गोहाना मंडी में गेहूं की खरीद की जा रही है। सोनीपत मंडी में उठान कराया जा रहा है। जल्द ही गोहाना मंडी में भी उठान शुरू होगा। वहीं, अन्य खरीद केंद्रों में भी जल्द गेहूं खरीद की जाएगी। -उमाकांत शर्मा, डीएम, हैफेड।
Trending Videos