सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two accused arrested for duping Rs 4.49 lakh by posing as cousins

Sonipat News: चचेरे भाई बनकर 4.49 लाख ठगने के दो आरोपी गिरफ्तार

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 16 Apr 2026 07:26 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested for duping Rs 4.49 lakh by posing as cousins
फोटो :: सोनीपत में ग्रामीण संग ठगी करने के आरोप में गिरफ्तार आरोपी साइबर टीम के साथ। स्रोत पुलि
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। चचेरा भाई बनकर कॉल कर मदद मांगने के नाम पर ठगी करने के दो आरोपियों उत्तर प्रदेश के जिला बाराबंकी के गांव जहांगीराबाद निवासी अक्षत श्रीवास्तव व साहिल को साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने गढ़ी ब्राह्मणान के ओमप्रकाश से 4.49 लाख रुपये की ठगी की थी।
पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ओमप्रकाश ने 30 अक्तूबर, 2025 को साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी कि 21 अक्तूबर, 2025 को उनके पास व्हाट्सएप नंबर से कॉल आई थी। कॉल करने वाले ने खुद को उनका चचेरा भाई रवि बताते हुए आर्थिक मदद मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने कहा था कि उनकी पत्नी की तबीयत खराब है। उपचार के लिए उन्हें तुरंत रुपये की जरूरत है। रवि बनकर बात कर रहे साइबर ठगों ने भरोसा जीतने के लिए उनके बैंक खाते में 16.15 लाख रुपये भेजने की फर्जी बैंक स्टेटमेंट भेजी थी। साथ ही कहा था कि यह रुपये जल्द उनके खाते में आ जाएंगे।
ओमप्रकाश ने झांसे में आकर 4,49,994 रुपये ठगों के खाते में ट्रांसफर कर दिए थे। बाद में ठगी का पता लगने पर प्राथमिकी दर्ज कराई थी। अब थाना साइबर प्रभारी बसंत की टीम में शामिल एसआई कृष्ण, एएसआई नरेंद्र, सिपाही सुमित, मुख्य सिपाही विनोद व एसपीओ सतीश ने तकनीकी जांच व सूचना के आधार पर बाराबंकी में दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके पास से दो मोबाइल फोन मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed