{"_id":"69d66a285076b3a4cb02bc62","slug":"two-minor-sisters-raped-both-accused-arrested-sonipat-news-c-197-1-snp1001-152118-2026-04-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: दो नाबालिगों बहनों से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: दो नाबालिगों बहनों से दुष्कर्म, दोनों आरोपी गिरफ्तार
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 08 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
गोहाना (सोनीपत)। बरोदा थाना क्षेत्र की रहने वाली दो नाबालिग बहनों का दो युवकों ने अपहरण कर उनके साथ दुष्कर्म किया। युवक उनको बाइक पर लेकर गए थे। नाबालिगों की मां की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों गांव माहरा के रोहित व तुषार को गिरफ्तार कर लिया है।
महिला ने सोमवार को पुलिस को बताया था कि दूसरे गांव के दो युवकों ने उनकी दो नाबालिग बेटियों का अपहरण कर लिया है। बड़ी बेटी की उम्र 16 वर्ष और छोटी की 13 वर्ष है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों लड़कियों को बरामद कर मजिस्ट्रेट के सामने उनके बयान दर्ज कराए थे।
मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट भी जोड़ दिया था। अब पुलिस ने गांव माहरा के रहने वाले आरोपी रोहित और तुषार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से पूछताछ में बताया कि वह लड़कियों के गांव में आयोजित एक कार्यक्रम में आए थे। वहां पर उनकी जान-पहचान हुई थी।
पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जहां से उनको न्यायिक हिरासत में भेजा दिया है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त बाइक भी बरामद कर ली है।
Trending Videos