सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Two youths caught stealing pipes from Civil Hospital

Sonipat News: नागरिक अस्पताल से पाइप चुराते दो युवक पकड़े

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 16 Mar 2026 05:46 PM IST
विज्ञापन
Two youths caught stealing pipes from Civil Hospital
अस्पताल में एल्यूमिनियम की पाइप चोरी करते पकड़ा गया आरोपी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

सोनीपत। सिविल अस्पताल में रविवार शाम को एल्युमीनियम की पाइप चोरी करते पकड़े हुए पुनीत निवासी गोहाना रोड और गाेविंदा निवासी गोपाल नगर गढ़ी घसीटा को पकड़ा गया है। ठेकेदार विनय की शिकायत पर सेक्टर 27 पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विनय ने पुलिस को बताया कि अस्पताल में इन दिनों मरम्मत का काम चल रहा है। उसने देखा कि दो युवक अस्पताल की ओपीडी के पास बने स्टाेर से कट्टे में कुछ डाल रहे हैं। शक होने पर उन्होंने युवकों को रोककर कट्टे की जांच की तो उसमें से एल्युमीनियम के पाइप मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेकेदार ने दोनों के नाम पता पूछा तो एक ने पुनीत निवासी गोहाना रोड और दूसरे ने गाेविंदा निवासी गोपाल नगर गढ़ी घसीटा बताया। सूचना मिलने के बाद पहुंची सेक्टर-27 पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एल्युमीनियम पाइप जब्त करते हुए दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
विनय के अनुसार चोरी की वारदात अस्पताल में पहले भी हो चुकी है। पहले भी एक युवक को अस्पताल से चोरी करते हुए पकड़ा गया था लेकिन तब केवल चेतावनी देकर छोड़ दिया गया था। अब दो चोरों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed