सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Villages in Rai block receive 41 water tankers; villagers to get relief.

Sonipat News: राई ब्लॉक के गांवों को पानी के 41 टैंकरों की सौगात, ग्रामीणों को मिलेगी राहत

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 15 Jun 2026 03:58 AM IST
विज्ञापन
Villages in Rai block receive 41 water tankers; villagers to get relief.
फोटो : सोनीपत के राई में रिबन काटकर पानी के टैंकर की सौगात देती विधायक कृष्णा गहलावत। स्रोत: प्
विज्ञापन
सोनीपत। ग्रामीण इलाकों में पेयजल सुविधाओं को बढ़ाने और विकास कार्यों को गति देने के उद्देश्य से विधायक कृष्णा गहलावत ने रविवार को राई ब्लॉक के गांवों को पानी के 41 टैंकरों की सौगात दी। ब्लॉक समिति के माध्यम से उपलब्ध कराए गए इन टैंकरों को विधायक ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने प्रत्येक सरपंच से उनके गांव की आवश्यकताओं और प्राथमिकताओं की जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि जनता का विश्वास प्राप्त कर सरपंच बनना आसान नहीं है। यह एक बड़ी जिम्मेदारी है जिसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि गांवों के विकास में किसी प्रकार की कमी नहीं रहने दी जाएगी और सभी जनप्रतिनिधि बिना किसी भेदभाव के अपने-अपने गांवों के विकास के लिए कार्य करें। विधायक ने कहा कि पानी के टैंकर ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति और अन्य आवश्यक कार्यों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इससे गांवों को काफी सुविधा मिलेगी और जरूरत पड़ने पर तत्काल पानी उपलब्ध कराया जा सकेगा।
विज्ञापन

कार्यक्रम में जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका दहिया, ब्लॉक समिति राई की अध्यक्ष सीमा सबौली, मार्केट कमेटी पूर्व चेयरमैन कुलदीप नांगल, मास्टर सत्यनारायण, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री, कुंडली मंडल अध्यक्ष इंदर सिंह चौहान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed