{"_id":"69b723941b162c28970c64cf","slug":"weather-turns-pleasant-in-the-district-35-mm-of-rainfall-accompanied-by-thunder-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150943-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जिले में मौसम हुआ सुहावना, मेघ गर्जना के साथ हुई 3.5 मिमी बारिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जिले में मौसम हुआ सुहावना, मेघ गर्जना के साथ हुई 3.5 मिमी बारिश
विज्ञापन
बारिश के बाद शहर के कच्चे क्वार्टर बाजार में रोड पर हुआ जलजमाव। संवाद
विज्ञापन
सोनीपत। जिले में रविवार तड़के अचानक मौसम ने करवट ली और सुबह करीब आठ बजे तक 3.5 मिमी बारिश हुई। दोपहर तक आसमान में बादल छाए रहे। इससे मौसम तो सुहावना हो गया और तेज धूप और गर्मी से लोगों को राहत मिली।
रविवार सुबह 4 बजे से 7 बजे तक रुक-रुककर बारिश होती रही और किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें उभर आईं। क्योंकि रबी सीजन की फसलें लगभग पक चुकीं हैं। ऐसे में बारिश और हवा के कारण फसलें जमीन पर बिछ सकती हैं।
साथ ही सब्जी की फसलों के फूल झड़ने से उत्पादन प्रभावित होगा। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार अभी पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होंगे और मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा। 22 मार्च तक बूंदाबांदी के आसार बने रहेंगे।
करीब एक सप्ताह से तेज धूप निकलने के कारण लोगों को गर्मी का एहसास होने लगा था। तापमान भी 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया था। मार्च में ही लोगों को मई जैसी गर्मी का एहसास हो रहा था। ऐसे में बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई और मौसम सुहावना हो गया।
रविवार को अधिकतम तापमान 30.7 और न्यूनतम तापमान 17.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो 19 मार्च से एक बार फिर मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा जिसके कारण बूंदाबांदी के आसार बनेंगे और तेज हवाएं चलने की भी आशंका है।
उधर, बारिश के कारण क्षेत्रों की कई सड़कों पर जलजमाव की समस्या हो गई है। टूटी सड़कों पर गड्ढों में पानी भरने से लोगों को दिनभर आवागमन में परेशानी उठानी पड़ी।
-- --
किसानों को गेहूं की फसल खेत में बिछ जाने का डर
जिले में सरसों की कटाई शुरू हो गई है। गेहूं की फसल भी लगभग पक चुकी है। कृषि विभाग के अनुसार, जिले में 1.50 लाख हेक्टेयर में गेहूं की फसल की बिजाई हुई है। अब तक खेतों में खड़ी गेहूं की फसल की स्थिति अच्छी है। यदि बारिश ज्यादा होती है और हवाएं चलती है तो पकी हुई गेहूं की फसल के खेत में बिछ जाने का डर है। किसानों को काफी नुकसान हो सकता है। इसी तरह सब्जी की फसल में अभी फूल निकल रहे हैं और बारिश की बूंदों के कारण ये झड़ सकते हैं, जिससे इसका सीधा असर उत्पादन पर पड़ेगा।
वर्जन
दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते रविवार को बारिश हुई है। अब 19 मार्च को फिर से एक मध्यम श्रेणी का पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इससे तेज हवाएं चलने के साथ बारिश की संभावना बनी रहेगी। मार्च के अंतिम दिनों में मौसम परिवर्तनशील बना रहेगा।
- प्रो. चंद्रमोहन, मौसम विशेषज्ञ।
Trending Videos