{"_id":"69c2dd95b0941904d90eaf15","slug":"womens-university-secured-first-place-in-the-ingenuity-expo-for-its-plate-to-polymer-project-sonipat-news-c-197-1-snp1014-151417-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इंजेन्यूटी एक्सपो में महिला विवि ने प्लेट टू पॉलिमर प्रोजेक्ट में पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इंजेन्यूटी एक्सपो में महिला विवि ने प्लेट टू पॉलिमर प्रोजेक्ट में पाया पहला स्थान
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 25 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां के शिक्षा विभाग ने इंजेन्यूटी एक्सपो 2026 (पिच 4.0) में पहला स्थान पाया है। यह कार्यक्रम रुहिल फ्यूचर टेक्नोलॉजी के सहयोग से आयोजित किया गया।
प्रतियोगिता में विजेता टीम ने प्लेट टू पॉलिमर शीर्षक से एक नई सोच पर आधारित प्रोजेक्ट पेश किया। इसमें प्लेट वेस्ट और जैव अपघटनीय सामग्री को पॉलिमर आधारित विकल्पों में बदलने का व्यावहारिक तरीका बताया गया। यह प्रोजेक्ट न केवल विश्वविद्यालय स्तर की समस्या का समाधान बताता है बल्कि पर्यावरण से जुड़ी बड़ी चुनौतियों के समाधान की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
इस प्रोजेक्ट को शिक्षा विभाग की एमएड अंतिम वर्ष की छात्रा अंकिता, शोधार्थी वंदना और तनीषा ने डॉ. सुशील कुमार के मार्गदर्शन में तैयार किया है। शिक्षा विभाग ने इस प्रतियोगिता में लगातार तीसरी बार पहला स्थान हासिल कर हैट्रिक बनाई है।
वहीं, डॉ. सुशील कुमार पिछले तीन वर्षों से विजेता टीमों का मार्गदर्शन करते आ रहे हैं। शिक्षा संकाय की अधिष्ठाता प्रो. अनु बल्हारा और शिक्षा विभाग की अध्यक्ष प्रो. वरुणा तेहलान दहिया ने डॉ. सुशील कुमार व पूरी टीम को बधाई दी। कार्यक्रम विश्वविद्यालय के स्वावलंबन केंद्र के तहत प्रो. अंशु भारद्वाज के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
Trending Videos