{"_id":"69aeb4e9d16de658240fee81","slug":"work-on-cms-announcements-should-be-completed-on-time-delay-will-not-be-tolerated-dc-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150620-2026-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम घोषणाओं के कार्य समय पर पूरे हों, देरी बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम घोषणाओं के कार्य समय पर पूरे हों, देरी बर्दाश्त नहीं होगी : डीसी
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 09 Mar 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनीपत। उपायुक्त सुशील सारवान ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री की घोषणा के तहत जिले में चल रहे विकास कार्यों को निर्धारित समय पर पूरा करें। विकास कार्यों में किसी प्रकार की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वह सोमवार को लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री की घोषणाओं की प्रगति को लेकर समीक्षा बैठक कर रहे थे।
उन्होंने अधिकारियों से एक-एक कार्य की प्रगति रिपोर्ट ली। लंबित परियोजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। डीसी ने कहा कि जिन कार्यों पर अभी तक काम शुरू नहीं हुआ है उन्हें शीघ्र शुरू किया जाए। जिन कार्यों पर काम चल रहा है उन्हें तय समय सीमा में पूरा किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणाएं सीधे आमजन से जुड़ी होती हैं इसलिए इनकी गंभीरता को समझते हुए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और पारदर्शिता के साथ कार्य करें। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी समय-समय पर विकास कार्यों का फील्ड में जाकर निरीक्षण करें। यह सुनिश्चित करें कि कार्य निर्धारित मानकों के अनुसार ही हो।
उपायुक्त ने कहा कि यदि किसी परियोजना में घटिया सामग्री का उपयोग या कार्य में अनियमितता पाई गई तो संबंधित अधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी विभागों को निर्देश दिए कि आपसी समन्वय बनाकर कार्य करें ताकि विकास कार्यों में किसी प्रकार की बाधा न आए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि कार्यों की प्रगति की नियमित मॉनीटरिंग करें। किसी भी समस्या के समाधान के लिए तुरंत कदम उठाएं। इस दौरान अतिरिक्त उपायुक्त लक्षित सरीन, परियोजना अधिकारी जोगिंद्र लठवाल, पंचायती राज के कार्यकारी अभियंता कुलबीर फोगाट, लोक निर्माण विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रशांत कौशिक भी मौजूद रहे।
Trending Videos