सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Encroachment removed in vegetable market, yellow strip drawn

Sonipat News: सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटाया, पीली पट्टी खींची

संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 09 Mar 2026 08:23 PM IST
विज्ञापन
Encroachment removed in vegetable market, yellow strip drawn
फोटो : सोनीपत की गन्नौर सब्जी मंडी में अतिक्रमण हटवाने के लिए सड़क पर पीली पट्टी लगाते कर्मचारी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

गन्नौर। रेलवे रोड स्थित नई सब्जी मंडी में बढ़ते अतिक्रमण को रोकने के लिए मार्केट कमेटी की ओर से सोमवार को कार्रवाई की गई। इस दौरान मंडी क्षेत्र में सड़क और रास्तों पर किए गए अतिक्रमण को हटवाने के साथ ही दुकानों के सामने पीली पट्टी लगाकर सीमाएं तय कर दी गईं।
मार्केट कमेटी के अधिकारियों ने दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों को चेतावनी दी कि पीली पट्टी से आगे किसी भी प्रकार का अतिक्रमण करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। सोमवार सुबह मार्केट कमेटी की टीम ने सब्जी मंडी क्षेत्र में पहुंचकर निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने पाया कि कई दुकानदारों और रेहड़ी संचालकों ने अपनी दुकान का सामान निर्धारित सीमा से बाहर सड़क तक फैला रखा था। इससे मंडी में आने वाले ग्राहकों और वाहन चालकों को परेशानी हो रही थी। इसके बाद टीम ने कार्रवाई करते हुए रास्ते में रखे क्रेट, ठेले और अन्य सामान को हटवाया।
अभियान के दौरान मंडी परिसर में दुकानों के सामने पीली पट्टी लगवाई गई जिससे दुकानदारों को अपनी दुकान की सीमा का स्पष्ट पता चल सके।मार्केट कमेटी सचिव शिव कुमार राठी ने सभी व्यापारियों को समझाते हुए कहा कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए निर्धारित सीमा का पालन करना आवश्यक है।
उन्होंने कहा कि यदि कोई दुकानदार या रेहड़ी संचालक पीली पट्टी से आगे सामान रखता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मंडी में अतिक्रमण हटने से रास्ते पहले की तुलना में काफी खुले नजर आए। इससे मंडी में आने वाले किसानों, व्यापारियों और ग्राहकों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed