{"_id":"69b07aa22570d762e705e185","slug":"devotees-thronged-the-sheetla-mata-temple-in-sonepat-and-bidhlan-sonipat-news-c-197-1-snp1003-150678-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: सोनीपत और बिधलान के शीतला माता मंदिर में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: सोनीपत और बिधलान के शीतला माता मंदिर में उमड़े भक्त
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 11 Mar 2026 01:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कामी रोड स्थित रामलीला मैदान परिसर में लगे मेले के दौरान माता शीतला की पूजा अर
विज्ञापन
सोनीपत/खरखौदा। कामी रोड स्थित रामलीला मैदान और गांव बिधलान स्थित प्राचीन शीतला माता मंदिर में मंगलवार को शीतला माता का मेला लगाया गया। इसकी शुरुआत शीतला माता की आरती से की गई। श्रद्धालुओं ने शीतला माता की पूजा-अर्चना की।
कामी रोड पर श्री रामलीला सभा की ओर से शीतला माता का दरबार फूलों से सजाया गया। माता शीतला के प्रति गहरी आस्था के चलते सुबह से ही मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। लोगों ने परिवार की सुख-शांति व समृद्धि की कामना की।
शीतला माता मेले की शुरुआत अलसुबह 4:30 बजे माता की आरती के साथ हुई। पूजा-अर्चना के लिए रात 2 बजे से ही श्रद्धालु लाइनों में लगने शुरू हो गए थे। प्रधान महेंद्र मंगला ने बताया कि यह परंपरा वर्षों से चली आ रही है। श्री रामलीला सभा के सभी सदस्यों ने मिलकर मेले की व्यवस्था संभाली। भंडारा भी लगाया गया।
इस मौके पर पंडित अमित शौनक, अमित कुच्छल, राजकुमार गोयल, प्रवीण गोयल, मनीष कुच्छल, दिनेश कुच्छल, गजेंद्र मंगला, प्रमोद गुप्ता, महताब खत्री, वीरेंद्र कटारिया, विजय गौतम, आनंद कुच्छल मौजूद रहे।
श्रद्धालुओं ने एक दिन पहले तैयार किए भोग
गांव बिधलान स्थित शीतला माता का यह मंदिर सैकड़ों वर्ष पुराना है। परंपरा के अनुसार महिलाओं ने मेले से एक दिन पहले ही अपने घरों में भोजन तैयार किया और उसे माता को अर्पित किया। ब्रह्म मुहूर्त में जैसे ही मंदिर के कपाट खुले उसी समय से भक्तों की लंबी कतारें लगनी शुरू हो गईं। बच्चों और युवाओं के लिए लगाए गए हाइड्रोलिक झूले विशेष आकर्षण का केंद्र रहे।
Trending Videos